Delhi Police Constable Vacancy: अग्निवीरों को बड़ा तोहफा, बिना फिजिकल दिए मिलेगी नौकरी, 20% सीटें रिजर्व
Delhi Police Ex-Agniveer Recruitment: दिल्ली पुलिस में भर्ती होने का सपना देखने वाले पूर्व-अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। गृह मंत्रालय (MHA) ने दिल्ली पुलिस भर्ती नियमों में बदलाव करते हुए पूर्व-अग्निवीरों के लिए कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के पदों पर आरक्षण और आयु सीमा में छूट का रास्ता साफ कर दिया है।
27 मार्च, 2026 को जारी इस नोटिफिकेशन के अनुसार, अब सेना का अनुभव रखने वाले इन युवाओं को पुलिस बल का हिस्सा बनने का विशेष मौका मिलेगा।

Ex-Agniveer Jobs 2026: 20 प्रतिशत सीटें पूर्व-अग्निवीरों के लिए रिजर्व होंगी
अब दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की सीधी भर्ती में 20 प्रतिशत सीटें पूर्व-अग्निवीरों के लिए रिजर्व होंगी। यह कोटा पहले से मौजूद SC, ST और OBC जैसे आरक्षणों के अलावा होगा। इसका मतलब है कि सेना से सेवा पूरी करके आने वाले युवाओं के पास पुलिस की नौकरी पाने का एक मजबूत और पक्का मौका होगा। सरकार जरूरत के हिसाब से इस कोटे को समय-समय पर बदल भी सकती है, जिससे अधिक से अधिक प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार मिल सके।
Delhi Police Constable Vacancy 2026: उम्र में छूट और फिजिकल टेस्ट से राहत
भर्ती में पूर्व-अग्निवीरों को उम्र में 3 साल की सामान्य छूट दी जाएगी। जो युवा अग्निपथ योजना के पहले बैच का हिस्सा थे, उन्हें विशेष तौर पर 5 साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) यानी दौड़-धूप वाले फिजिकल टेस्ट से छूट दी गई है। चूंकि वे पहले से ही सेना की कड़ी ट्रेनिंग ले चुके हैं, इसलिए उन्हें सीधे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों में शामिल किया जाएगा।
ये भी पढे़ं: MP News: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 1510 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे 14 मार्च तक करें आवेदन
पदों की संख्या और वेतन का ब्यौरा
साल 2024 के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के कुल 42,451 पद हैं। यह भर्ती पूरी तरह से सीधी भर्ती (Direct Recruitment) के जरिए होगी, जिसे दिल्ली पुलिस कमिश्नर द्वारा बनाया गया बोर्ड आयोजित करेगा। चयनित होने वाले जवानों को लेवल-3 का वेतन मिलेगा, जो 21,700 रुपये से 69,100 रुपये के बीच होगा। साथ ही, भर्ती होने के बाद जवानों को दो साल के प्रोबेशन यानी शुरुआती परख की अवधि पर रखा जाएगा।
ये भी पढे़ं: Agnipath Recruitment 2026 Apply Online: 46000 पदों पर सेना में वैकेंसी, अप्लाई, सैलरी, योग्यता, पूरा प्रोसेस
जरूरी योग्यता और आवेदन की शर्तें
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास एक मान्य ड्राइविंग लाइसेंस होना भी जरूरी है (कुछ विशेष मामलों को छोड़कर)। यह नियम 27 मार्च, 2026 से लागू हो चुके हैं। सरकार का मानना है कि सेना के अनुशासन और कौशल से प्रशिक्षित ये युवा दिल्ली पुलिस को और भी मजबूत बनाएंगे। इससे अग्निवीरों को सेना के बाद एक सम्मानजनक और स्थायी करियर बनाने में बड़ी मदद मिलेगी।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications