मनोज तिवारी ने भोजपुरी में ट्वीट कर राहुल गांधी पर कसा तंज
Recommended Video

नई दिल्ली। भाजपा ने गुजरात में छठी बार और हिमाचल में पांच साल के अंतराल के बाद फिर से सरकार बनाई है। भाजपा ने जहां गुजरात में 99 सीटों पर जीत दर्ज की तो वहीं हिमाचल में 44 सीटों को अपनी झोली में डाला। भाजपा की इस जीत के बाद कई नेता बहुत ही उत्साह में दिखे। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस की हार पर चुटकी ली है।। मनोज तिवारी ने भोजपुरी में ट्वीट करते हुए तंज कसा है। मनोज तिवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'का हो पिद्दी , बिस्कुटवा मिलल कि नाही आज ... ' (कैसे हो पिद्दी, बिस्कुट मिला कि नहीं आज)

दरअसल यह ट्वीट मोज तिवारी ने राहुल गांधी पर किया था। कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक कुत्ते का वीडियो डाला था। इस वीडियो में राहुल गांधी उस कुत्ते को पीडी कह कर संबोधित कर रहे थे।सिंगर से नेता बने मनोज तिवारी कई बार राहुल गांधी पर के खिलाफ निशाना साध चुके हैं।
राहुल गांधी ने यह वीडियो उस समय डाला था जब लोगों ने राहुल गांधी से पूछा था कि आपका ट्विटर अकाउंट हैंडल कर रहा है। इस का जबाव राहुल ने कुत्ते के साथ वीडियो पोस्ट कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications