गौतम गंभीर ने अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला, CM को बताया 'झूठा'
नई दिल्ली, अप्रैल 20: कोरोना वायरस का प्रसार देश में अब तेज़ी से होने लगा है। कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों से दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। संक्रमण की चेन तोड़ने और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के मकसद से दिल्ली सरकार ने एक सप्ताह का लॉकडाउन लगा दिया है। अब केजरीवाल सरकार के इस फैसले पर बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने सवाल खड़े किए हैं। गंभीर ने दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं पर चिंता जाहिर की।

Recommended Video
बीजेपी नेता गौतम गंभीर ने कहा कि, मैं लॉकडाउन का समर्थन करता हूं, इसके अलावा और कोई तरीका नहीं था। लेकिन आपने पिछले साल से अब तक कोई तैयारी नहीं की। आप सिर्फ आकर भाषण देते हैं। आज कहते हैं कि मेरे हाथ में कुछ नहीं है। आप 6 साल से मुख्यमंत्री हैं आपने क्या किया? आप तो दिल्ली में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं की बात करते थे। आपने विज्ञापन पर 5,50 करोड़ रूपये खर्च किए।
गौतम गंभीर ने कहा कि, हर न्यूज चैनल पर हर 2 मिनट में उनका विज्ञापन है। यह पैसा जनता की भलाई के लिए जाता तो दिल्ली में यह हालत नहीं होती। मुख्यमंत्री झूठे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हैं 5000 बेड हैं और अगले 2 दिन बाद कहते हैं कोई बेड नहीं है।
पिछले 24 घंटे में दिल्ली में लगभग 23,500 हजार नए केस आए हैं। उसके एक दिन पहले भी लगभग 25,500 केस आए थे। दिल्ली के अंदर अस्पतालों में उपलब्ध बेड की भारी कमी हो रही है। अगर रोजाना 25-25 हजार मरीज आएंगे, तो कोई भी व्यवस्था चरमरा सकती है। दिल्ली के अंदर बेड की भारी कमी हो रही है। आईसीयू बेड दिल्ली में लगभग खत्म हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में 100 से भी कम बेड बचे हैं। ऑक्सीजन की भारी कमी हो रही है।
वहीं मंगलवार सुबह कोरोना संकट के कारण दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा सके, हालांकि, सुबह 11 बजे तक सभी स्टेशनों को फिर खोल दिया गया। दूसरी ओर आनंद विहार बस अड्डे, कौशांबी बस अड्डे पर बड़ी संख्या में मजदूरों का जुटना जारी है और यहां से लोग अपने घर लौट रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications