कैलाश गहलोत को बीजेपी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया दिल्ली विधानसभा चुनाव समन्वय समिति का सदस्य

Delhi News: हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए कैलाश गहलोत को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। बीजेपी ने कैलाश गहलोत को दिल्ली विधानसभा चुनाव समन्वय समिति का सदस्य बनाया है। बता दें, अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है।

बता दें, इससे पहले बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव घोषणापत्र समिति का गठन किया था। इस समिति में कुल 12 सदस्यीय शामिल है। वहीं, अब कैलाश गहलोत को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीजेपी ने कैलाश गहलोत को पार्टी की दिल्ली विधानसभा चुनाव समन्वय समिति का सदस्य नियुक्त किया है।

Kailash Gehlot

कैलाश गहलोत ने AAP से दिया था इस्तीफा
हाल ही में, कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के दौरान उन्होंने पार्टी के भीतर चुनौतियों और विवादों का हवाला दिया था। साथ ही, उन्होंने केजरीवाल को लिखे पत्र में आप को परेशान करने वाले मुद्दों पर अपनी चिंता व्यक्त की थी। बता दें, गहलोत दिल्ली के राजनीतिक परिदृश्य में एक प्रमुख व्यक्ति रहे हैं।

2015 में जीता था पहला चुनाव
कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने प्रशासनिक सुधार, परिवहन, गृह, महिला एवं बाल विकास और सूचना प्रौद्योगिकी सहित कई प्रमुख विभागों का प्रबंधन किया। इन क्षेत्रों में नीतियों को आकार देने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। फरवरी 2015 में, गहलोत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी पहली चुनावी जीत हासिल की। ​उन्होंने नजफगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया, एक ऐसा क्षेत्र जिसके साथ उनके गहरे पारिवारिक संबंध हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+