दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए मेयर, डिप्टी मेयर पद के लिए उम्मीदवार, देखें लिस्ट
दिल्ली नगर निगम के चुनावों के लिए बीजेपी ने मेयर-डिप्टी मेयर पदों के लिए आज अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।
नई दिल्ली, 8 जून। दिल्ली नगर निगम के चुनावों के लिए बीजेपी ने मेयर-डिप्टी मेयर पदों के लिए आज अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इन नामों की घोषणा की। इसके अलावा पार्टी ने नगर निकायों में स्थाई समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए भी नामों की घोषणा की। जारी सूची के अनुसार उत्तरी दिल्ली नगर निगम के लिए मेयर पद के लिए भाजपा ने सरदार राजा इकबाल सिंह और डिप्टी मेयर पद के लिए अर्चना दिलीप सिंह के नाम का ऐलान किया है। वहीं, दक्षिणी दिल्ली के लिए मेयर पद के लिए मुकेश सूर्यान और डिप्टी मेयर पद के लिए पवन शर्मा के नाम की घोषणा की गई है। वहीं, पार्टी ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम के लिए मेयर पद के लिए श्याम सुंदर अग्रवाल और डिप्टी मेयर पद के लिए किरण वैध को उम्मीदवार बनाया है।
Recommended Video

इसके अलावा भाजपा ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के लिए समिति में अध्यक्ष स्थाई समिति के लिए जोगीराम जैन, उपाध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार भगत और नेता सदन के तौर पर श्री छैल बिहारी गोस्वामी का नाम घोषित किया है।
यह भी पढ़ें: कोरोना पर राहत: 66 दिनों में सबसे कम 86,498 नए मामले, 24 घंटे में 2,123 की मौत
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के लिए समिति में अध्यक्ष स्थाई समिति के लिए कर्नल बी के ओबराय, उपाध्यक्ष स्थाई समिति श्रीमती पूनम भाटी और नेता सदन के तौर पर श्री इंद्रजीत सहरावत का नाम घोषित किया है।
वहीं पूर्वी दिल्ली नगर निगम के लिए समिति में अध्यक्ष स्थाई समिति के लिए श्री वीर सिंह पवार, उपाध्यक्ष स्थायी समिति के लिए श्री दीपक मल्होत्रा और नेता सदन के लिए श्री सत्यपाल सिंह का नाम घोषित किया है।












Click it and Unblock the Notifications