कोरोना पर राहत: 66 दिनों में सबसे कम 86,498 नए मामले, 24 घंटे में 2,123 की मौत

कोरोना पर राहत: 66 दिनों में सबसे कम 86,498 नए मामले, 24 घंटे में 2,123 की मौत

नई दिल्ली, 08 जून: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में लगातार गिरावट जारी है। भारत में 63 दिनों के बाद मंगलवार (08 जून) को दैनिक आंकड़ो में एक लाख से कम केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 86,498 नए मामले सामने आए, जो 66 दिनों में सबसे कम है। 2 अप्रैल 2021 के बाद पहली बार 80 हजार से कम दैनिक कोविड-19 मामले सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 2,123 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है। पिछले 24 घंटे में 1,82,282 लोग कोविड-19 से रिकवर हुए हैं। 24 घंटे में एक्टिव केस लोड में 97,907 की गिरावट देखने को मिली है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: पिछले 24 घंटे में आए 86,498 नए केस, जानिए अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना से अब तक 3,51,309 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 13,03,702 है। देश में फिलहाल कुल डिस्चार्ज मामलों की संख्या 2,73,41,462 हो गई है। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,89,96,473 हुई है। वहीं देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23,61,98,726 है। बीते 24 घंटे में 33,64,476 वैक्सीन डोज लगाई गई है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 4.62 प्रतिशत है। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अब तक 36,82,07,596 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। 7 जून को 18,73,485 कोविड-19 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 07 जून 2021 को शाम 5 बजे देश को संबोधित करते हुए कहा है कि देश में 18-44 साल की आयु के लोगों के लिए 21 जून से मुफ्त में टीकाकरण की जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 21 जून से केंद्र सरकार 18-44 आयु वर्ग के लिए भी राज्य सरकारों को वैक्सीन देंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+