प्रगति मैदान सुरंग में डिलीवरी एजेंट से लूट मामले में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी गिरफ्तार
Delhi Police: दिल्ली के प्रगति मैदान सुरंग के अंदर डिलीवरी एजेंट से बंदूक की नोक पर 2 लाख रुपये लूट के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इसके साथ ही उन्होंने बाकी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इन आरोपियों से जुड़ी जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

इस बीच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल डॉ. सागर प्रीत हुडा ने कहा कि डिलीवरी एजेंट से लूट के मामले में 2 आरोपियों को पकड़ लिया है। बाकी आरोपियों की पहचान कर ली गई है, उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
बंदूक की नोक पर लूट को अंजाम
बता दें कि अज्ञात चार लोगों ने डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी से सुरंग के अंदर दो लाख की लूट की। आरोपियों ने बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। दिल्ली से गुरुग्राम जा रहे डिलीवरी एजेंट के साथ लूट हुई।
मामले की जांच जारी
दिल्ली पुलिस ने कहा कि दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर निशाना साधा है। उन्होंने एलजी से इस्तीफे की मांग की है।
केजरीवाल का एलजी पर निशाना
सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली की सुरक्षा आपसे नहीं संभलती है तो हमें बताइए। हम आपको दिखा देंगे कैसे दिल्ली की सुरक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित बनाने में असमर्थ है, तो इसे हमें सौंप दें।
यह भी पढ़ें- 'दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकते तो हमें सौंपें', प्रगति मैदान टनल लूट पर CM केजरीवाल ने LG से मांगा इस्तीफा












Click it and Unblock the Notifications