दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, प्रवेश रतन ने थामा AAP का दामन
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी अपने पक्ष में समीकरण साधने में कोई कोर कसर नहीं छोर रही है। इसी के तहत बुधवार को बीजेपी नेता प्रवेश रतन आप में शामिल हो गए। उन्होंने 2020 विधानसभा चुनाव में बीजपी के टिकट पर आरक्षित सीट पटेल नगर से चुनाव लड़ा था। आप के राजकुमार आनंद ने उन्हें हरा दिया था।
आप नेता मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक की मौजूदगी में प्रवेश रतन को आप में शामिल कराया गया। प्रवेश रतन जाटव समुदाय से आते हैं। बता दें कि आप विधायक और मंत्री राजकुमार आनंद ने इसी साल आप का साथ छोड़कर कमल का दामन थाम लिया था। जुलाई महीने में आप विधायक करतार सिंह तंवर भी भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि, स्पीकर ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था।

प्रवेश रतन ने AAP में ज्वाइनिंग करते हुए कहा कि वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। जिस तरह उन्होंने कमजोर तबके के लोगों की सुविधाओं के लिए योजनाएं शुरू की और पैसा बचाने में मदद की, वो प्रभावित करने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications