Bappi Lahiri: PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख, प्रधानमंत्री ने साझा की यह तस्वीर

Bollywood music composer Bappi Lahiri | Hindi news | PM Modi expresses condolences

नई दिल्ली। मशहूर संगीतकार व गायक बप्पी लाहिड़ी का निधन हो गया है। उनके निधन पर देशभर में उन्हें जानने वाले लोग शोक-संवेदनाएं जता रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। उनकी तस्वीर के साथ ट्वीट कर प्रधानमंत्री ने कहा, "बप्पी लाहिड़ी जी का संगीत जगत-व्यापक था, खूबसूरती से विविध भावनाओं को व्यक्त करता था। कई पीढ़ियों ने उनके पेशे की कद्र की। लोग उनसे जुड़ाव महसूस करते थे। उनके निधन की खबर मिलने से मैं दुखी हूं।"

Recommended Video

    Bappi Lahiri Passes away: नहीं रहे दिग्गज गायक और संगीतकार बप्पी लहरी | वनइंडिया हिंदी
    Bappi Lahiri : PM Modi

    बता दें कि, बप्पी लाहिड़ी को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और गृहमंत्री अमित शाह ने भी दुख जताया है। कांग्रेस नेता भी ट्वीट कर रहे हैं।

    Bollywood music composer Bappi Lahiri | Hindi news | PM Modi expresses condolences

    गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा- "महान गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके निधन से भारतीय संगीत की दुनिया में बड़ा खालीपन आ गया है। बप्पी दा. को उनके बहुमुखी गायन और जीवंत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा।"

    Bollywood music composer Bappi Lahiri | Hindi news | PM Modi expresses condolences

    उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने गीताश्री संध्या मुखोपाध्याय के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने अभी ट्वीट कर लिखा- "प्रतिष्ठित बंगाली सिंगर, गीताश्री संध्या मुखोपाध्याय जी का निधन हो गया है। मैं उनके निधन से दुखी हूं। उनका निधन संगीत की दुनिया के लिए बहुत बड़ी क्षति है। शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।"

    Bollywood music composer Bappi Lahiri | Hindi news | PM Modi expresses condolences

    69 वर्ष की उम्र में तोड़ा दम
    बप्पी लाहिड़ी 69 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि, उनकी तबीयत अचानक से मंगलवार रात को बिगड़ी थी। उसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने तमाम कोशिशें कीं, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों के मुताबिक, आज सुबह ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। एक डॉक्टर ने कहा कि, वह पिछले काफी समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। डॉक्टर से मिलने पर उन्हें आराम हो जाता था।

    संगीत के पुरोधा माने जाते थे लाहिड़ी
    दुखद है कि, देश अभी स्वरकोकिला 'लता मंगेशकर' के निधन के दर्द से उबरा भी नहीं था कि, आज फिर एक संगीत के एक पुरोधा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बप्पी लहरी ऐसे गायक थे, जो गहनों के शौकीन थे। उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+