छठ घाट बनाने से रोकने के पीछे बांसुरी स्वराज का षडयंत्र, सौरभ भारद्वाज का बड़ा आरोप

Delhi Chhath Puja: दिल्ली में छठ पूजा को लेकर आप और बीजेपी के बीच तकरार जारी है। चिराग दिल्ली के इलाके में छठ पूजा मनाने को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को पूर्वांचली भाई-बहनों का विरोधी बताते हुए इसके पीछे बांसुरी स्वराज का षड्यंत्र बताया है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दिल्ली के छठ घाटों पर भाजपा पर गुंडागर्दी कर पुलिस भेजकर पूर्वांचली भाई-बहनों को छठ मनाने से रोकने का भी आरोप लगाया है।

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर छठ घाटों पर रोक लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि -3 दिन से काफी रोष चल रहा है कि चिराग दिल्ली के सतपुला ग्राउंड पर पूर्वांचली भाई-बहन छठ पूजा विधि विधान से मनाते थे। 8 साल से यहां छठ पूजा हो रही है। इस बार भी दिल्ली सरकार ने सारी परमिशन दी थी और दिल्ली के 1000 छठ घाटों में इस घाट का भी नाम है। लेकिन इस बार इन्हें यहां पूजा नहीं करने दी जा रही। लोग पहले से कह रहे हैं कि BJP की DDA द्वारा इन्हें पूजा करने से रोका जा रहा है, इस षड्यंत्र के पीछे बांसुरी स्वराज है।

Saurabh Bharadwaj

उन्होंने कहा, पहले हम छठ पर्व मनाने अपने गांव जाते थे लेकिन ट्रेन की हालत सबको पता है, टिकट मिलती नहीं और भीड़ भी बहुत होती है इसलिए हम पिछले 8 साल से चिराग दिल्ली में छठ पूजा करते आ रहे हैं क्योंकि दिल्ली सरकार भी हमारी मदद करती है। लेकिन इस बार DDA वालों ने हमें पूजा करने से रोक दिया। कल जब हम वहां गए तो कुछ लोग पुलिस वालों के साथ आये और हमें वहां से भगा दिया। हम गांव भी नहीं जा पाए और यहां भी पूजा नहीं करने दी जा रही है, अब हम कहां जाएं?

आगे उन्होंने कहा, "भगवत गीता पर हाथ रखकर क़सम खाये बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज कि विश्वजीत कई सालों से छठ पूजा नहीं करवा रहे हैं। बीजेपी के कार्यकर्ता ही बांसुरी स्वराज से छठ पूजा रुकवाने के लिए मिलते हैं, इनमें से कोई पूर्वांचली भी नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+