Ballimaran Chunav Result 2025: बल्लीमारान सीट पर AAP की बड़ी जीत, इस नेता ने तीसरी बार जीता चुनाव
कBallimaran Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज 8 फरवरी को मतगणना हुई। पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक से सटे बल्लीमारान सीट पर आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री इमरान हुसैन ( AAP Imran Hussain) ने एक बार फिर जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने बीजेपी के कमल बागरी ( BJP Kamal Bagri) को लगभग 30 हजार से अधिक मतों से हरा दिया।
इमरान हुसैन को 57000 से अधिक वोट मिले वहीं बीजेपी प्रत्याशी कमल बागरी को 27000 से अधिक वोट मिले वहीं कांग्रेस प्रत्याशी हारून यूसुफ को 13000 से अधिक वोट मिला।दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। दिल्ली में कुल मतदान 60.54 प्रतिशत रहा है। वहीं बल्लीमारान सीट पर 63.87 प्रतिशत रहा।

बल्लीमारान विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Ballimaran)
बल्लीमारान विधानसभा सीट पुरानी दिल्ली के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले क्षेत्रों में से एक है। इस विधानसभा में न सिर्फ प्रसिद्ध शायर मिर्जा गालिब की हवेली है बल्कि कई ऐतिहासिक महत्व की इमारतें और हवेलियां मौजूद है। बल्लीमारान विधानसभा निर्वाचन चाँदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। यहां साल 1993 से 2013 हारून यूसुफ और साल 2015 व 2020 में आम आदमी पार्टी के इमरान हुसैन ने चुनाव जीता है।
बल्लीमारान विधायकों की सूची (Ballimaran Result and MLA List)
1993 कांग्रेस के हारून यूसुफ (Haroon Yusuf Congress)
1998 कांग्रेस के हारून यूसुफ
2003 कांग्रेस के हारून यूसुफ
2008 कांग्रेस के हारून यूसुफ
2013 कांग्रेस के हारून यूसुफ
2015 आप के इमरान हुसैन ( AAP Imran Hussain)2020 आप के इमरान हुसैन












Click it and Unblock the Notifications