पानी की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रही आतिशी बोलीं- दिल्‍ली के 28 लाख लोगों को नहीं मिलेगा पानी

Delhi water crisis: दिल्‍ली में पानी संकट गहराता चुका है। पानी के लिए पड़ोसी राज्‍यों पर निर्भर दिल्‍ली में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। पानी संकट पर अब जमकर राजनीति शुरू हो चुकी है।

वहीं आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्‍ली की जल मंत्री ने जो एक दिन पहले भूख हड़ताल शुरू की थी, उसे जारी रखा है। हरियाणा से दिल्‍ली के लिए अतिरिक्‍त पानी की मांग को लेकर पानी सत्‍याग्रह पर बैठी आतिशी ने शनिवार को दक्षिण दिल्ली के भोगल में अपने 'जल सत्याग्रह' स्थल से एक वीडियो संदेश जारी किया।

atishi

जिसमें उन्‍होंने कसम खाई कि जब तक हरियाणा दिल्ली के निवासियों के लिए और पानी नहीं छोड़ता, तब तक वो भूख हड़ताल जारी रखेंगी। आतिशी ने दावा किया कि 28 लाख दिल्‍ली के लोगों पानी की कमी का सामना कर रहे हैं।

आतिशी ने अपने वीडियो संदेश में कहा एक एमजीडी पानी से 28,000 लोगों को पानी मिलता है। 100 एमजीडी की कमी का मतलब है कि दिल्ली में 28 लाख लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली पानी के लिए पड़ोसी राज्यों पर निर्भर है। उसे पड़ोसी राज्यों से नदियों और नहरों के ज़रिए 1,005 एमजीडी पानी मिलता है, जिसमें हरियाणा 613 ​​एमजीडी पानी मुहैया कराता है।

दिल्‍ली की जल मंत्री ने कहा दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच हरियाणा पिछले कुछ हफ्तों से केवल 513 एमजीडी पानी उपलब्ध करा रहा है, जिससे 28 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने आतिशी के आरोपों का कड़ा विरोध किय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+