AAP संकल्प सभा में आतिशी बोलीं- दिल्ली के बेटे को जेल में भेजने का बदला जनता अपने वोट से देगी

Delhi Lok Sabha Elections 2024: दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल करने के लिए जमकर प्रचार कर रही है। गुरुवार को नई दिल्‍ली के आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार सोमनाथ भारती के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए दिल्‍ली सरकार की मंत्री आतिशी मालवीय नगर पहुंची।

आप प्रत्‍याशी सोमनाथ भारती के साथ मालवीय नगर में आतिशी ने आम आदमी पार्टी की संकल्‍प सभा की। जिसमें आतिशी ने विपक्षी भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला।

atishi

आतिशी ने कहा दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्‍ली के लोगों को शानदार स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं दी। वर्ल्‍ड क्‍लास स्‍कूल दिए, फ्री बिजली-पानी दी महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सुविधा दी, बुजुर्गों को तीर्थ पर जाने का सपना पूरा किया। उन्‍होंने कहा आज पूरी दिल्‍ली की जनता अरविंद केजरीवा के साथ खड़ी है।

मालवीय नगर में आप की संकल्‍प सभा में आतिशी ने दावा किया इस बार नई दिल्ली की जनता ने ठान लिया है- दिल्ली के बेटे को जेल में भेजने का बदला अपने वोट से देंगे, तानाशाह और उसकी जुमला पार्टी का सूपड़ा साफ़ करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+