सीएम रेखा गुप्ता से मिलने पहुंचीं आतिशी, दिया बड़ा अपडेट, 8 मार्च से महिलाओं को मिलेंगे 2500 ?
Atishi met Rekha Gupta: दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद से बीजेपी द्वारा किए गए वादे को लेकर आम आदमी पार्टी जमकर हमलावर है। आप नेता आतिशी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने का समय न मिलने पर वो खुद पहुंच गई। उन्होंने कहा कि हमने दो दिनों से सीएम से मिलने का समय मांगा था। दिल्ली की महिलाओं ने "मोदी की गारंटी" पर विश्वास किया था वो अब ठगा हुआ महसुस कर रही हैं।
आप नेता आतिशी ने कहा कि महिलाओं को बीजेपी ने चुनाव के दौरान पहली कैबिनेट बैठक में ही 2500 रुपये जारी करने की बात कही थी। खुद पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हर मंच से इस बात का ऐलान किया था। सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम और बीजेपी अध्यक्ष को झूठा साबित कर दिया। हमने सीएम से मिलकर कहा कि पहली कैबिनेट में फैसले लेने का वादा था, वो वादा तो टूट गया। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम उम्मीद करते है कि महिला सम्मान योजना की पहली किस्त मिल जाएगी।

2500 रुपये देने की गारंटी हम जरुर पूरा करवाएंगे
आप नेता आतिशी ने कहा सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात के दौरान हमने महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह देने की बात कही। इस पर उन्होंने कहा 8 मार्च तक 2500 रुपये देने का वादा हम लोग 99 प्रतिशत आश्वस्त हैं कि इसे पूरा कर लिया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान दिल्ली की सभी महिलाओं को ₹2500/महीना देने की जो गारंटी दी थी उसे हम जरुर पूरा करवायेंगे।
हम जनता से झूठे वादे नहीं करते: डॉ पंकज सिंह
भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ पंकज सिंह ने कहा कि भाजपा ने जो भी वादे जनता से किए हैं, वे सभी पूरे किए जाएंगे। "हम जनता से झूठे वादे नहीं करते. हमने जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए पूरी सरकार काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications