सरदार वल्लभभाई पटेल को आतिशी मार्लेना ने किया नमन
देश की सैकड़ों रियासतों को एकसाथ मिलाकर एकजुट भारत की संरचना करने वाले देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की आज जयंती है। इस मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। जिस तरह से उन्होंने सभी रियासतों को भारत में मिलाने का महान कार्य किया उसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता है और यही वजह है कि उन्हें लौह पुरुष के नाम से भी जाना जाता है।
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने भी सरदार पटेल की जयंती के मौके पर उन्हें याद किया है। आतिशी मार्लेना ने कहा भारतीय एकता और अखंडता के सूत्रधार - लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर, प्रण लेते है कि चाहे जो हो, तानाशाही के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी। हमारे क्रांतिकारी, हमारे गुरु और हमारा साहस है। हम लौह पुरुष के अनुयायी जेल की धमकियों से नहीं डरेंगे, न्याय के लिए लड़ते रहेंगे।

बता दें कि सरदार पटेल का जन्म गुजरात में 1875 में हुआ था। वह पेशे से वकील थे और उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। वह कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल थे। सरदार पटेल को महात्मा गांधी का सहयोगी माना जाता था, वह उनके काफी करीबी थे। स्तवंत्र भारत के वह पहले गृहमंत्री बने थे। जिस तरह से उन्होंने अपने अनुनय और दृढ़ता की बदौलत सैकड़ों रियासतों को एक संघ में एकजुट करने का काम किया उसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता है। सरदार पटेल की जयंती को हर वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications