पूर्वी दिल्ली में आतिशी ने किया रोड शो, बोलीं- केजरीवाल की गिरफ्तारी का जवाब लोग अपने वोट से देंगे
दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए आक्रामक प्रचार शुरू कर दिया है। शनिवार को दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने पूर्वी दिल्ली में चुनाव प्रचार किया। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बार के चुनाव में दिल्ली के वोटर जेल का जवाब वोट से देगी।
बता दें दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल जेल में बंद हैं ऐसे में बंद हैं।

लोकसभा चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद ही सीएम केजरीवाल को ईडी ने अरेस्ट कर लिया था जिसके बाद आम आदमी पार्टी आंदोलन कर रही है।
वहीं लोकसभा चुनाव प्रचार में आप ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध को ही अपने पार्टी कैंपेन में रखा है। आप ने वोट का जवाब वोट से कैंपेन चला रही है।
वहीं दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने शनिवार को इस कैंपेन के तहत पूर्वी दिल्ली में रोड शो किया जिसमें आम आदमी पार्टी के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग आए।
जिसे देखकर मंत्री आतिशी ने कहा जितनी भारी संख्या में पूर्वी दिल्ली से लोग निकल कर आ रहे हैं ये दिखाता है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का जवाब लोग अपने वोट से देंगे।
बता दें शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार कुलदीप कुमार, नई दिल्ली सीट से सोमनाथ भारती और पश्चिमी दिल्ली सीट से महाबल मिश्रा आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले तीनों उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार किया। याद रहे दिल्ली में 25 मई 2024 को छठे चरण में मतदान होगा और नामांकन की आखिरी तारीख 6 मई है।
#WATCH दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, "जितनी भारी संख्या में पूर्वी दिल्ली से लोग निकल कर आ रहे हैं ये दिखाता है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का जवाब लोग अपने वोट से देंगे।" https://t.co/9JjfOxSrvD pic.twitter.com/wXbjx1n9Ga
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2024












Click it and Unblock the Notifications