'जितना जुल्म आम आदमी पार्टी के नेताओं पर हुआ', आतिशी का बड़ा आरोप
Aam Aadmi Party Foundation Day: आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाषण दिया। उन्होंने कहा कि "उनकी चिंता दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की है। देश के हर आम आदमी की उम्मीद बन चुकी "आम आदमी पार्टी" आज देश की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली पार्टी है। इस खास मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
आतिशी ने अपने संबोधन में कहा, 2 साल पहले जब AAP की स्थापना हुई तब लोग हमसे कहते थे कि तुम लोगों के पास धन और बाहुबल नहीं है। तुम जात-पात और धर्म की बात नहीं करते हो, ऐसे राजनीति नहीं कर पाओगे। लेकिन हमने अपने काम और ईमानदारी की राजनीति के बल और कार्यकर्ताओं की मेहनत से देश के लोगों की सोच और राजनीति बदल दी।

आगे उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी की असली ताकत उसके ईमानदार कार्यकर्ता और समर्थक हैं। जब एक कार्यकर्ता पार्टी को डोनेशन देता है, तो वह सिर्फ डोनेशन मात्र नहीं, बल्कि विश्वास, समर्थन और मज़बूती से आगे बढ़ने की उम्मीद भी देता है।
"5 फुट, 5 इंच के व्यक्ति"
आतिशी ने कहा कि "5 फुट, 5 इंच के व्यक्ति अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान से अन्ना हजारे के साथ इस देश में राजनीतिक बदलाव का आगाज किया था। 12 साल पहले आज ही के दिन आम आदमी पार्टी की स्थापना हुआ थी। आज तक के इतिहास में जितना जुल्म आम आदमी पार्टी के नेताओं पर हुआ है, उतना किसी पर नहीं हुआ।"












Click it and Unblock the Notifications