Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

6 अक्टूबर को फिर 'जनता की अदालत' का आयोजन करेंगे केजरीवाल

Arvind Kejriwal: आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर 'जनता की अदालत' आयोजित करेंगे। रविवार (6 अक्तूबर) को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में इसका आयोजन होगा। इससे पहले उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'जनता की अदालत' को संबोधित किया था।

दरअसल, सितंबर में जेल से रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और था, जिसके बाद आतिशी मार्लेना दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने CM की कुर्सी छोड़ते वक्त यह कहा था कि दिल्ली की जनता जब तक उन्हें ईमानदारी का सर्टिफिकेट नहीं दे देती तब तक वे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।

Arvind Kejriwal

आप संयोजक ने 'जनता की अदालत' कार्यक्रम की शुरूआत की। 22 सिंतबर को हुए इस कार्यक्रम में पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री मुकेश अहलावत, गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज समेत आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

जंतर-मंतर पर किया पहला कार्यक्रम

'जनता की अदालत' कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे AAP के नेता और कार्यकर्ताओं ने इस दौरान अपने नेता अरविंद केजरीवाल के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने जेल का ताला टूट गए केजरीवाल छूट गए, जैसे नारे लगाए।

बता दें कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से आप संंयोजक अरविंद केजरीवाल हरियाणा में चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं। संभा को संबोधित करते हुए वे बीजेपी पर उन्हें फंसाने का आरोप लगा रहे हैं। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब जहां भी केजरीवाल जा रहे हैं वहां बीजेपी को लेकर हमलावर रहते हैं। साथ ही वे दिल्ली में सड़कों का जायजा ले रहे हैं। सड़कों का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने दिल्ली की सीएम आतिशी को पत्र लिखकर आग्रह किया कि जल्द से जल्द दिल्ली की सड़कों को ठीक करवा लें। उनके इस पहल के बाद दिल्ली सरकार अपने पूरे अमले के साथ अलग-अलग इलाकों में सड़को का निरीक्षण कर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+