'चंडीगढ के महापौर का इस्तीफे से सच आया सामने', अरविंद केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला
दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भाजपा नेता मनोज सोनकर के चंडीगढ़ मेयर पद से इस्तीफे के बाद बीजेपी के निशाने पर लिया है। सीएम ने कहा है कि चंडीगढ़ के महापौर पद से इस्तीफा देना दर्शाता है कि बीजेपी ने अनुचित तरीकों का इस्तेमाल कर चुनाव जीता था।
सोमवार को दिल्ली विधानसभा के बाहर केजरीवाल मीडिया के सामने कहा कि चंडीगढ़ के महापौर ने जब इस्तीफा दे दिया है तो यह स्पष्ट है कि वहां कुछ संदिग्ध है। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि उन्होंने अनुचित तरीकों से चुनाव जीता था।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर एक बार फिर सीएम केजीरवाल ने बीजेपी को निशाने पर लिया। सीएम केजरीवाल ने चंडीगढ़ मेयर मनोज सोनकर के इस्तीफे बाद कहा, "इसी तरह वे (भाजपा) अन्य चुनाव भी जीतते हैं, यदि वे नहीं जीतते तो जीतने वाली पार्टी से नेताओं को खरीदते हैं। यदि चुनाव गलत तरीके से जीते जाते हैं तो एक लोकतांत्रिक देश कैसे काम करेगा? उन्हें (भाजपा) उस पार्टी को सरकार चलाने देना चाहिए जिसने चुनाव जीता है।"
बता दें कि चंडीगढ़ के मेयर सोनकर ने रविवार को महापौर पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं आम आदमी पार्टी के तीन पार्षद - नेहा, पूनम और गुरचरण काला भाजपा में शामिल हो गए। इस बीच भाजपा ने भी आम आमदी पार्टी निशाना साधा। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि पार्षद अपनी इच्छा से भाजपा में शामिल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications