सोशल मीडिया कंट्रोल करने की तैयारी में केंद्र सरकार? अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) के 'कम्युनिटी नोट्स' फीचर पर सरकारी नियंत्रण की खबरों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। केजरीवाल ने सरकार पर देश के युवाओं की आवाज दबाने और आलोचना से बचने के लिए नियमों में बदलाव करने का आरोप लगाया है।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता तेजी से गिर रही है और सरकार देश के सामने मौजूद चुनौतियों का सामना करने में असमर्थ है। उन्होंने दावा किया कि देश का युवा सोशल मीडिया के जरिए अपनी निराशा और गुस्से का इजहार कर रहा है, जिसे दबाने के लिए अब नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

arvind-kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'समस्याओं का समाधान निकालने की बजाय सवाल पूछने वालों और सरकार की आलोचना करने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है। अब सरकार ने सोशल मीडिया को ही कंट्रोल करने की योजना बना डाली है।' उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि मोदी जी को समझना होगा कि लोगों में पनप रहे गुस्से के उफान को इस तरह के सख्त नियमों से नहीं दबाया जा सकता।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह विवाद आईटी नियमों (IT Rules, 2021) में प्रस्तावित संशोधनों को लेकर शुरू हुआ है। खबरों के मुताबिक, सरकार 'X' के 'कम्युनिटी नोट्स' (यूजर जनरेटेड फैक्ट-चेकिंग टूल) को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के दायरे में लाने पर विचार कर रही है। यदि ये संशोधन लागू होते हैं, तो सरकार को उन नोट्स को हटाने की शक्ति मिल जाएगी जो आधिकारिक दावों या सरकारी सूचनाओं को चुनौती देते हैं।

विपक्ष का आरोप है कि यह कदम अभिव्यक्ति की आजादी पर सीधा हमला है और इसके जरिए सरकार अपनी गलत नीतियों के खिलाफ उठने वाले फैक्ट्स को मिटाना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+