महेश शाह से अपने रिश्तों का खुलासा करें प्रधानमंत्री: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा है कि कालाधन रखने वाला महेश शाह प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष का करीबी है।
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा है कि कालाधन रखने के आरोप में आयकर विभाग द्वारा हिरासत में लिए गए महेश शाह से प्रधानमंत्री को खुद अपने रिश्तों के बारे में बता देना चाहिए।

हाल ही में गुजरात 13,860 करोड़ रुपये के कालेधन का खुलासा करने वाले महेश शाह को आयकर विभाग ने अपनी हिरासत में लिया हुआ है।
महेश शाह ने पहले 13, 860 करोड़ रुपए का खुलासा किया और फिर कहा कि ये धन उसका नहीं बल्कि कुछ बड़े लोगों का है। हालांकि अभी तक आयकर विभाग को शाह से पूछताछ में कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है।
अरविंद केजरीवाल ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री सुरेश मेहता ने महेश शाह को अमित शाह और नरेंद्र मोदी का करीबी बताया है।
केजरीवाल ने महेश शाह के पैसे को राजनेताओं का कहे जाने और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री सुरेश मेहता के बयानों पर कहा कि पीएम और भाजपा अध्यक्ष को महेश शाह ने अपने रिश्तों को जनता को बताना चाहिए।
केजरीवाल ने कहा कि कई दिनों से आयकर विभाग महेश शाह से पूछताछ कर रहा है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल रहा। उन्होंने कहा कि इसके पीछे कुछ ना कुछ जरूर पक रहा है।
नोटबंदी से आम आदमी के सामने पेट भरने का भी संकट: केजरीवाल
केजरीवाल ने नोटबंदी को लेकर भी एक बार फिर से पीएम मोदी को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि कुछ खास कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए मोदी ने आम लोगों के साथ ज्यादती कर दी है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि कालाधन रखने वाले मौज में हैं और गरीब आदमी भूखा-प्यासा लाइन में खड़ा है। केजरीवाल ने कहा कि पीएम के खराब फैसल की वजह से आम आदमी के सामने आज रोजी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications