'ये षड्यंत्र मोदी-शाह ने रचा, दम है तो दिल्ली में फिर से चुनाव करा लें', केजरीवाल की विस्फोटक प्रेस कॉन्फ्रेंस
Arvind Kejriwal Press Conference: दिल्ली के कथित शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (AA) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने जोरदार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अदालत ने 600 पेज के आदेश में कहा कि मामले में मुकदमा चलाने लायक भी ठोस सबूत नहीं हैं। इसी के साथ पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को भी बरी कर दिया गया।
अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे ऐतिहासिक फैसला बताया। उन्होंने न्यायपालिका और जज का आभार जताते हुए कहा कि मौजूदा माहौल में, जब संस्थाओं पर दबाव की बात होती है, ऐसा फैसला देना साहस का काम है।विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने सभी आरोप तय करने से इनकार कर दिया। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पिछले 4 सालों से 'शराब घोटाला' शब्द को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया गया।

अरविंद केजरीवाल बोले, ''मेरा चैलेंज है दिल्ली में आज चुनाव करा दो अगर बीजेपी की 10 से ज्यादा सीटें आ जाएं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। आप से देश संभाला नहीं जा रहा, आप केवल हमारे पीछे पड़े हुए हैं।''
अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि पिछले चार साल से ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर उन्हें फंसाया गया। उन्होंने कहा कि चार्जशीट दाखिल की गई, लेकिन अदालत ने उसे खारिज कर दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने सीधा आरोप लगाया कि यह पूरा षड्यंत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह ने रचा। उन्होंने कहा कि दोनों को देश से माफी मांगनी चाहिए।
अरविंद केजरीवाल बोले- 'ये षड्यंत्र मोदी और शाह ने रचा'
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा,
"देश भर के लोगों ने जिन्होंने इतने कठिन समय में हमारा साथ दिया मैं उनका धन्यवाद करता हूं। आप जानते हैं कि किस तरह पिछले 4 साल से ED, CBI और सारी संस्थाओं का इस्तेमाल करके हमारे ऊपर शराबा घोटाला नामक एक आरोप लगाया गया। CBI, ED ने उसमें चार्जशीट दाखिल की। आज कोर्ट ने लगभग 600 पेज के आदेश में कहा है कि इतना भी सबूत नहीं है कि इसमें मुकदमा भी चलाया जा सके, कोर्ट का कहना है कि इतना गलत, फर्जी केस है कि इसमें मुकदमा भी नहीं चलाया जा सकता। यह पूरा षड्यंत्र किसने और क्यों रचा? यह पूरा षड्यंत्र प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने रचा, उन दोनों को देश से माफी मांगनी चाहिए।"
Arvind Kejriwal Press Conference 5 Big statement: अरविंद केजरीवाल के प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें
1. अरविंद केजरीवाल बोले, "मैं आपसे पूछता हूं कि केजरीवाल जेल गया, क्या रॉबर्ट वाड्रा जेल गया? संजय सिंह जेल गया, क्या राहुल गांधी जेल गया? मनीष सिसोदिया जेल गया, क्या सोनिया गांधी जेल गईं? कांग्रेसी किस मुंह से बात करते हैं, उन्हें शर्म नहीं आती?"
2. अरविंद केजरीवाल बोले, ''मैं झूठ, अन्याय और साजिश कितनी भी ऊंची दीवारें खड़ी कर ले, एक अकेला सच उन्हें गिराने के लिए काफी होता है।''
3. अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''मैंने दिल्ली में 500 स्कूल बनवाए हैं, आप 5,000 स्कूल बनवाइए। मैंने दिल्ली की सड़कों को बेहतर किया है, आप पूरे देश की सड़कें सुधारिए। देखिए, केजरीवाल से कोई सवाल नहीं पूछेगा।"
4. अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''यह एक ऐतिहासिक फैसला है। मैं इसके लिए न्यायपालिका का धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं जज साहब का भी आभार व्यक्त करता हूं। आज के माहौल में, जब सभी संस्थाओं और प्राधिकरणों को धमकाया जा रहा है, ऐसे समय में इतना बड़ा न्याय करना बहुत साहस की बात है। जज ने काफी हिम्मत दिखाई है। इस लड़ाई में हमारा साथ देने वाले सभी वकीलों का मैं धन्यवाद करता हूं।"
5. अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं मोदी जी को दिल्ली में फिर से चुनाव कराने की चुनौती देता हूं। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि अगर उन्हें 10 से ज़्यादा सीटें मिलीं, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।"
कोर्ट से बाहर आते समय केजरीवाल भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है और आज साबित हो गया कि वे, सिसोदिया और आम आदमी पार्टी ईमानदार हैं। कठिन समय में साथ देने वाले लोगों का उन्होंने आभार जताया।
आगे की राजनीति क्या? (Next Political Move)
फैसले के बाद सियासत और तेज होने के संकेत हैं। आप इसे नैतिक जीत बता रही है, जबकि विपक्ष के जवाब का इंतजार है। साफ है कि अदालत के फैसले ने कानूनी लड़ाई को फिलहाल विराम दिया है, लेकिन राजनीतिक जंग अभी जारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications