अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों को अपने आवास पर चाय पर आमंत्रित किया

New Delhi: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को सफाई कर्मचारियों के साथ अपने घर पर 'चाय पर चर्चा' की। इस दौरान केजरीवाल ने उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का सम्मान करने की जरूरत पर जोर दिया। आप मुखिया केजरीवाल ने लोगों को सफाई कर्मचारियों का सम्मान करने और राष्ट्रीय राजधानी को स्वच्छ और सुंदर बनाने में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

केजरीवाल ने अपने निजी 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट भी किया, आज मैंने अपने इलाके के सफाई कर्मचारियों को अपने घर चाय पर बुलाया। उनसे उनके सुख-दुख की बात की। उनके जीवन में आने वाली चुनौतियों को समझा। वे हर दिन मुस्कुराते हुए हमारी सेवा करते हैं, हमारे इलाके को साफ-सुथरा रखते हैं। आप भी उन्हें अपने घर बुलाएं, उनके साथ समय बिताएं। जब हम सब एकसाथ मिलेंगे, तभी हमारा स्वच्छ और सुंदर दिल्ली का सपना पूरा होगा।

Arvind Kejriwal

'सही समय पर हो रहा वेतन का भुगतान'

बता दें कि मंगलवार को आप के स्थापना दिवस के मौके पर केजरीवाल ने पार्टी विधायकों और पार्षदों से सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से अपने घर चाय पर आमंत्रित करने को कहा था। केजरीवाल की ओर से आमंत्रित सफाई कर्मचारियों ने भी उनके इस कदम की प्रशंसा की और धन्यवाद कहा। सफाई कर्मचारी संजय ने कहा, हमें खुशी है कि अब हमें समय पर वेतन मिल रहा है और एमसीडी चुनावों में आप की जीत के बाद हमारे बकाये का भुगतान हो गया है।

'बेरोजगारी पर चर्चा हुई'

इस दौरान एक सफाई कर्माचारी राजीव ने कहा, इस तरह सम्मानित होना विशेष लगता है। हमने बेरोजगारी जैसी चिंताओं पर भी चर्चा की क्योंकि हमारे बच्चे 12वीं कक्षा या कॉलेज में हैं और उन्हें अवसरों की आवश्यकता है।' वहीं सरिता ने 4,000 कर्मचारियों को नियमित करने में आप के प्रयासों की सराहना की, लेकिन सरकार से आग्रह किया कि वे अभी भी प्रतीक्षा कर रहे अन्य लोगों को भी लाभ प्रदान करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+