दिल्ली का नया CM कौन होगा? केजरीवाल ने मंत्रियों से की वन-टू-वन चर्चा, सौरभ भारद्वाज ने बताया क्या-क्या हुआ?

who will be the next cm of delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफे देने का ऐलान किया है। सीएम केजरीवाल मंगलवार (17 सितंबर) को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। आज सोमवार (16 सितंबर) को आम आदमी पार्टी PAC की अहम बैठक केजरीवाल के आवास पर हुई, जिसमें नए दिल्ली के नए सीएम के नामों को लेकर मंत्रियों के साथ वन-टू-वन चर्चा की गई।

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा देने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना से समय मांगा उन्हें कल शाम का समय मिला है। वहीं आज आप PAC बैठक बुलाई, जिसमें सभी मंत्री मौजूद थे ,जहां केजरीवाल ने नए मुख्यमंत्री के चुने जाने पर विचार-विमर्श किया, जिससे पार्टी के भविष्य को मजबूत किया जा सके।

arvind kejriwal

ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल कल देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, एलजी वीके सक्सेना से मुलाकात तय

PAC बैठक में क्या हुआ? AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया?

बैठक के बाद दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि वह मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। इस संबंध में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएसी (राजनीतिक मामलों की समिति) की बैठक बुलाई, जिसमें दिल्ली के सभी वरिष्ठ नेताओं और कैबिनेट मंत्रियों को बुलाया गया। उन्होंने नए सीएम को लेकर सभी नेताओं और मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा की। कल इस बैठक का दूसरा सत्र विधायकों के साथ होगा।

ये भी पढ़ें- दिल्ली का अगला CM कौन होगा? केजरीवाल के घर पर आज अहम बैठक, इन संभावित नामों पर हो सकता फैसला

सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने कहा कल इस्तीफा देने का ऐलान किया था, आज उन्होंने इस्तीफा देने के लिए LG साहब से समय मांगा था, उन्हें कल शाम का समय मिल गया है। आज मुख्यमंत्री जी ने PAC की बैठक बुलाई थी, जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। अरविंद केजरीवाल जी ने नये मुख्यमंत्री के विषय में सभी से चर्चा की और कल विधायक दल की मीटिंग होगी, जिसमें नये मुख्यमंत्री के विषय में चर्चा को दूसरे चरण में लेकर जाया जाएगा।''

इस्तीफे के ऐलान के बाद आज हुई पहली बैठक

आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान के बाद आज सोमवार (16 सिंतबर) को पहली बैठक है। जहां नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की गई। बैठक में PAC में शामिल सदस्य अरविंद केजरीवाल, मनीष ससोदिया, संजय सिंह, दुर्गेश पाठक, अतिशी, गोपाल राय, इमरान हुसैन, राघव चड्ढा, राखी बिड़ला, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता शामिल रहे।

ये भी पढ़ें- 'मैंने राजनीति में न जाने को कहा था, आज जो होना था वह हो गया', केजरीवाल के फैसले पर अन्ना हजारे

दिल्ली में कौन बनेगा अगला सीएम? ये है संभावित नाम?

दिल्ली के नए सीएम रेस में पांच नेताओं के नाम सबसे ऊपर हैं, गोपाल राय, इमरान हुसैन, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और आतिशी। कैलाश गहलोत गृह, कानून, वित्त और योजना जैसे प्रमुख विभागों की देखरेख करते हैं। हालांकि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के नामों की भी चर्चा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+