Tiranga Yatra : हिमाचल दौरे पर जाएंगे CM केजरीवाल, पालमपुर में 12 जुलाई को तिरंगा यात्रा
हिमाचल प्रदेश में तिरंगा यात्रा में अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे।
नई दिल्ली, 10 जुलाई : आम आदमी पार्टी (AAP) हिमाचल प्रदेश में तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगी। 12 जुलाई को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी तिरंगा यात्रा में शिरकत करेंगे। बता दें कि पंजाब के पालनपुर में आम आदमी पार्टी तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगी। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के बाद पंजाब में अभूतपूर्व सफलता के बाद अपनी बदौलत सरकार बनाई है। आप कई राज्यों में प्रसार पर काम कर रही है।

बता दें कि केजरीवाल ने गुजरात दौरे पर कहा था कि कांग्रेस पार्टी में भाजपा को मात देने की कूवत नहीं है। उन्होंने कहा था कि अगर कोई पार्टी भाजपा को हरा सकती है तो वह आम आदमी पार्टी है। ऐसे में आप की तिरंगा यात्रा में सीएम केजरीवाल और भगवंत मान की मौजूदगी लोगों का ध्यान जरूर खींचेगी।












Click it and Unblock the Notifications