दिल्ली में केजरीवाल सरकार के एजूकेशन मॉडल का डंका, एक साल में ही 32 छात्रों ने पास की NDA परीक्षा

दिल्ली में आर्म्ड फोर्सेस प्रीपेटरी स्कूल ने महज एक साल में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस स्कूल से महज एक साल के भीतर 32 छात्रों ने एनडीए की परीक्षा में सफलता हासिल की है। यह देश का दूसरा विद्यालय है जहां से इतनी बड़ी संख्या में एनडीए के छात्रों ने सफलता हासिल किया है।

इस मौके पर अरविंद केजीवाल ने सफल छात्रों से मुलाकात करके उन्हें बधाई दी। इस विद्यालय का नाम शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेस प्रीपेटरी स्कूल। इस विद्यालय का उद्घाटन पिछले साल सीएम केजरीवाल ने किया था और यह दिल्ली का पहला सैनिक स्कूल बना था।

arvind kejriwal

सफल छात्रों से मुलाकात के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि जब भी कोई नया संस्थान बनता है तो वहां से सफलता की कहानी बनने में कुछ साल लगते हैं। लेकिन यहां आप लोगों ने पहले ही साल में कमाल करके दिखा दिया है। यह चमत्कार से कम नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि दिल्ली से पहले इतनी बड़ी संख्या में बच्चे एनडीए में जाते थे।

लेकिन अब यहां एक सिस्टम बन गया है। दिल्ली भी देश की फौज में अच्छे ऑफिसर भेजना शुरू कर रही है। मुझे लगता है कि इसका श्रेय प्रशासन, शिक्षक, ट्रेनर को जाता है। इन लोगों ने आपको गढ़कर हीरा बनाया है। इतने कम समय में इतना कुछ हुआ, 76 में से 32 बच्चे पास हुए हैं। यह किसी जादू से कम नहीं है।

इसके लिए मैं अथॉरिटी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि आप एसएसबी में अच्छा करेंगे। जब यह तपस्या शुरू हो ही गई है, जब इस रास्ते पर चल ही दिए हैं तो कोई भी मुश्किल आए तो घबराना नहीं है, देश के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए आपको तैयार रहना है। मैं आपको और आपके माता-पिता को बधाई देना चाहता हूं।

केजरीवाल ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि दिल्ली में इतनी बड़ी संख्या में बच्चे एनडीए जाते थे। कोई इंस्टिट्यूट भी नहीं था, कोई ट्रेनिंग प्रोग्राम नहीं था। लेकिन अब एक सिस्टम बन गया है। अब दिल्ली भी देश के फौज में अच्छे ऑफिसर भेजना शुरू कर रहा है।

वहीं आतिशी मार्लेना ने कहा कि आर्म्ड फोर्सेस प्रीपेटरी स्कूल एक तरह का तरीका है जिसके माध्यम से हम देश की सेवा कर सकते हैं। मार्लेना ने कहा कि हमने जब एक साल पहले इस स्कूल की शुरुआत की थी तो हमे उम्मीद तो थी, लेकिन एक साल के भीतर इतना शानदार रिजल्ट दे देंगे, हमे इसकी उम्मीद नहीं थी। इसके लिए आप सबको बहुत बधाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+