'नवंबर में हो दिल्ली के चुनाव', CM पद से इस्तीफे के ऐलान के बाद अरविंद केजरीवाल ने की बड़ी मांग

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि वह दो दिनों में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रविवार (15 सितंबर) को ये बड़ा ऐलान किया। इसी के साथ केजरीवाल ने मांग की है कि दिल्ली का विधानसभा चुनाव इसी साल नवंबर 2024 में कराया जाना चाहिए।

केजरीवाल ने चुनाव आयोग से अपील करते हुए कहा कि दिल्ली में फरवरी में होने वाले चुनाव नवंबर में महाराष्ट्र के चुनावों के साथ ही कराए जाएं। केजरीवाल ने कहा, "फरवरी में चुनाव हैं। मैं मांग करता हूं कि महाराष्ट्र के साथ ही चुनाव कराए जाएं। जब तक चुनाव नहीं हो जाते, आम आदमी पार्टी से कोई और मुख्यमंत्री बनेगा।"

Arvind Kejriwal

बता दें कि दिल्ली में पिछले विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुए थे। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 15 फरवरी 2025 को खत्म होने वाला है।

ये भी पढ़ें- '2 दिन बाद मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दूंगा', जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर आपको लगता है कि 'मैं ईमानदार हूं, तो मुझे बड़ी संख्या में वोट दीजिएगा। मैं अब चुने जाने के बाद ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा।' केजरीवाल ने साफ-साफ कहा कि उनके इस्तीफा देने के बाद दिल्ली विधानसभा भंग नहीं होगी। आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में नया मुख्यमंत्री चुना जाएगा।

ये भी पढ़ें- अन्ना हजारे का आंदोलन और देश में नई राजनीति का उदय: 2 बार के सीएम अरविंद केजरीवाल का अब तक कैसा रहा सफर?

विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला

अगले दो दिनों में विधायक दल की बैठक होने की उम्मीद है, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जाएगा। हालांकि कहा जा रहा है कि केजरीवाल की पत्नी सुनिता केजरीवाल को दिल्ली का नया सीएम बनाया जा सकता है। मनीष सिसोदिया ने भी साफ कर दिया है कि वो दिल्ली के सीएम बनने नहीं जा रहे हैं।

मनीष सिसोदिया ने कहा है कि वह भी डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री का पद तभी संभालेंगे जब जनता की अदालत से चुनकर आ जाएं। ऐसे में सुनिता केजरीवाल के अलावा आतिशी मार्लेना, राघव चड्ढा, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज को सीएम बनाया जा सकता है।

ये भी पढे़ं- केजरीवाल को जमानत देने वाले जज नहीं चाहते थे कि सिर्फ नाम के मुख्यमंत्री रहे नेता, फैसले में कही बड़ी बात

13 सितंबर को 6 महीने बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए थे केजरीवाल

सीएम केजरीवाल को केजरीवाल को शुक्रवार (13 सितंबर) को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया। उन्हें शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में जमानत मिली है। केजरीवाल इस मामले में जमानत पाने वाले पांचवें हाई-प्रोफाइल नेता हैं। इससे पहले आप नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, विजय नायर और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की के कविता को भी जमानत मिल चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+