'बहुत जल्द 1000-1000 रुपये देने का इंतजाम कर रहा हूं,' दिल्ली की महिलाओं को बड़ी सौगात देंगे केजरीवाल
Arvind Kejriwal Padyatra: दिल्ली विधानसभा चुनाव में 90 दिनों से भी कम समय बचा है। पिछले दो टर्म से लगातार राजधानी की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी जीत की हैट्रिक लगाने की फिराक में है। इस क्रम में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविदं केजरीवाल लगातार पदयात्राएं कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली की सीएम आतिशी और आप के वरिष्ट नेता भी चुनावी मोड में रंग गए हैं।
सोमवार को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मॉडल टाउन एवं तिमारपुर विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा की। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। केजरीवाल ने लोगों से बातचीत की और अगली बार सरकार बनने पर दिल्ली के अंदर ऐतिहासिक काम करने का ऐलान किया। इस क्रम में युवाओं और महिलाओं के बीच केजरीवाल के साथ सेल्फी लेने का क्रेज दिखा।

पदयात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि 6 महीने मैं जेल में रहा उस समय LG राज चला रहे थे, अगर BJP और LG चाहते तो 6 महीने में आपके लिए अच्छा काम भी कर सकते थे लेकिन इन्होंने आपके काम रोकने के अलावा कुछ नहीं किया। अब चिंता मत करना मैं आ गया हूं आपकी सड़कें बननी शुरू हो गई, सीवर की सफाई शुरू होने जा रही है, जहां जहां गंदा पानी आता था वहां साफ पानी आने लगा है। आज बहुत बड़ी संख्या में माताएं-बहनें आई हैं आपके Account में बहुत जल्द 1000-1000 रुपये देने का इंतज़ाम कर रहा हूं।
मॉडल टाउन इलाके में केजरीवाल की एक झलक पाने को लोग बेताब दिए। आप ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा- पदयात्रा के दौरान अपने चहेते नेता को लोग बेशुमार प्यार दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications