दिल्ली: AAP में शामिल हुईं अंजू सहवाग, पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की हैं बहन

नई दिल्ली, 31 दिसंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ताबड़तोड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग ने अब कांग्रेस छोड़ नई पार्टी ज्वाइन कर ली है। शुक्रवार को अंजू ने दिल्ली के सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता ग्रहण की। आप के राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता और विधायक सोमनाथ भारती ने अंजू सहवाग को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि अंजू कांग्रेस की टिकट पर मदनगीर वार्ड से पार्षद रह चुकी हैं। अब उन्होंने 'आम' में शामिल होकर अपनी नई चुनावी पारी शुरू की है।

Anju Sehwag joins AAP in Delhi sister of former cricketer Virender Sehwag

गौरतलब है कि अगले साल यानी 2022 में पांच राज्यों की विधानसभा चुनावों के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नगर निगम के भी चुनाव होने हैं। ऐसे में अंजू सहवाग ने हवा का रुख बदलता देख आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया। कांग्रेस छोड़ 'आप' ज्वाइन करने की वजह पूछे जाने पर अंजू ने कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक से बेहद प्रभावित हैं, इसलिए उन्होंने 'आप परिवार' के साथ जुड़ने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें: VIDEO: पत्रकार ने की राष्ट्रपति भवन से निकाले जाने की शिकायत तो बोले राहुल गांधी- अच्छे दिन आ गए

उधर्, अंजू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से सत्तारूढ़ दल को भी राजनीतिक फायदा पहुंचेगा। पार्टी का कहना है कि निगर निगम चुनावों से पहले समाजसेवी अंजू के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। मालूम हो कि अंजू सहवाग एसडीएमसी से पूर्व पार्षद रही हैं। बता दें कि नगर निगम चुनाव से पहले कई दिग्गज नेता कांग्रेस का दामन छोड़ रहे हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अगले साल कांग्रेस नगर निगम चुनावों में 50 प्रतिशत से अधिक वाडों में युवा उम्मीदवारों पर दांव लगाएगी। चुनाव प्रचार के लिए दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की उपलब्धियों का सहारा लिया जाएगा। बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव अप्रैल 2022 में प्रस्तावित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+