VIDEO: पत्रकार ने की राष्ट्रपति भवन से निकाले जाने की शिकायत तो बोले राहुल गांधी- अच्छे दिन आ गए

पत्रकार ने की शिकायत तो राहुल गांधी बोले- अच्छे दिन आ गए

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का राष्ट्रपति भवन के बाहर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पत्रकार खुद को राष्ट्रपति भवन के भीतर एंट्री ना दिए जाने की बात कह रहे हैं। इस पर राहुल गांधी हल्के-फुल्के अंदाज में कह रहे हैं कि 'अच्छे दिन आ गए'। राहुल गांधी पत्रकारों से कह रहे हैं कि आज राष्ट्रपति भवन से निकाला है, कल इंडिया गेट पर पहुंचा देंगे। इस पर यहां मौजूद मीडियाकर्मी भी हंस रहे हैं। वीडियो में राहुल के साथ कई सीनियर कांग्रेसी नेता भी दिख रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट के एससी/एसटी एक्ट के तहत सीधे गिरफ्तारी नहीं होने के फैसले को लेकर बुधवार को राहुल गांधी और कई विपक्षी दलों के सांसद राष्ट्रपति से मिलने आए थे। राहुल राष्ट्रपति भवन के गेट के पास अपनी कार के पास खड़े थे। पास ही में मीडियाकर्मी भी थे, इसी दौरान किसी मीडियाकर्मी ने कहा कि पहले तो भीतर रहते थे लेकिन अब बाहर खड़ा कर दिया गया है। इस पर राहुल ने मजाकिया लहजे में इशारा करते हुए कहा कि जल्दी ही वहां खड़ा करेंगे, इंडिया गेट के पास और अगली बार तो शायद वहां भी खड़ा नहीं होने देंगे। फिर राहुल ने गर्दन को घुमाते हुए कहा- अच्छे दिन आ गए। राहुल की हाजिरजवाबी और मजाकिया अंदाज को लेकर ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+