सीट शेयरिंग पर चर्चा के बीच सीएम केजरीवाल ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के साथ की बैठक
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास मुलाकात की। यहां पर केजरीवाल ने खड़गे के साथ बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अलावा आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा भी मौजूद रहे। सीएम केजरीवाल और दिल्ली सीएम के बीच ये बैठक लगभग एक घंटे तक चली।

गौरतलब है कि विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल पार्टियों के बीच लोगसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग की बात चल रही है। इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियां सीट शेयरिंग को लेकर बैठक कर रही है। इसी बीच दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे। इससे पहले कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के आवास आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच मीटिंग हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications