Delhi: आम आदमी पार्टी के तीनों नेता राज्यसभा के लिए निर्वाचित, CM अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई
Rajya Sabha Election: आप की तरफ से दिल्ली में राज्यसभा के लिए नामित सदस्यों स्वाति मालीवाल, संजय सिंह और एन डी गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। किसी अन्य दल के उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। सांसद संजय सिंह, एन डी गुप्ता और सुशील कुमार गुप्ता का 6 वर्ष का कार्यकाल 27 जनवरी को समाप्त हो रहा था। तीनों नेताओं के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया आई है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि राज्यसभा के लिए निर्वाचित आम आदमी पार्टी के तीनों नेताओं को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनायें मुझे विश्वास है कि आप आम आदमी के मुद्दों को संसद में मज़बूती से उठाएंगे और दिल्ली की जनता के अधिकारों के लिए लड़ेंग। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि संसद में गूंजेगी देश के आम आदमी की आवाज़." जीत के बाद तीनों नेताओं को सर्टिफिकेट भी मिल गया।
ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह जेल में बंद हैं। उन्होंने जेल से बाहर आकर नामांकन दाखिल किया था। अदालत ने उन्हें इसकी परमिशन दे दी थी। वहीं, स्वाति मालिवाल आप की पहली महिला सांसद बनी हैं। राज्यसभा के नामित किए जाने के बाद उन्होंने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications