Covid 19 : दिल्ली में आज से खुले सभी स्कूल लेकिन इन गाइडलाइंस का करना होगा कड़ाई से पालन
नई दिल्ली, 01 नवंबर। कोरोना के केस कम होने के बाद दिल्ली में आज से स्कूल खुल गए हैं, हालांकि इस दौरान कक्षाओं की क्षमता 50% से अधिक नहीं होगी। डीडीएमए द्वारा गठित पैनल ने 50 प्रतिशत छात्र संख्या के साथ दिल्ली में सभी स्कूलों को फिर से खोलने की सिफारिश की थी क्योंकि कक्षा 9 से 12 तक स्कूल खोलने के बाद कोरोना के प्रसार में कोई वृद्धि नहीं देखी गई।
Recommended Video

स्कूलों के लिए डीडीएमए ने जारी की गाइडलाइंस
1. प्रधानाचार्य और अध्यापकों को यह सुनिश्चिक करना होगा कि छात्र अपने माता-पिता की सहमति से ही स्कूल आएं।
2. अभिभावकों पर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए दबाव न डाला जाए।
3. कक्षाएं ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों रूप से चलेंगी।
4. कक्षाओं में छात्रों की उपस्थित 50% से अधिक नहीं होगी।
5. कक्षाओं का टाइम टेबल कक्षाओं और प्रयोगशालाओं की सीमाओं के अनुसार बनाई जाए।
6. सुबह की शिफ्ट खत्म होने और शाम की शिफ्ट शुरू होने के बीच कम से कम एक घंटे का अंतर होना चाहिए।
7. स्कूल के पूरे स्टाफ को वैक्सीन लगी होनी चाहिए।
8. कंटेनमेंट जोन में रह रहे छात्रों, अध्यापकों और कर्मचारियों को स्कूल परिसर में आने की अनुमति नहीं होगी।
9. सभी स्कूलों को परिसर में एक क्वारंटीन रूम बनाना होगा ताकि किसी भी छात्र अथवा अध्यापक में कोरोना के लक्षण दिखने पर उसे उसमें शिफ्ट किया जा सके।
यह भी पढ़ें: मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में जमानत मिलने के बाद घर पहुंचते ही आर्यन खान ने किया ये बड़ा काम, आखिर क्यों?
बता दें कि कोरोना वायरस के चरम पर होने पर पिछले साल मार्च में राजधानी में स्कूलों को बंद कर दिया गया था। हालांकि पिछले साल अक्टूबर से कई राज्यों ने आंशिक तौर पर स्कूलों को खोलना शूरू कर दिया था। वहीं दिल्ली सरकार ने कक्षा 9-12 के छात्रों को ही स्कूल आकर कक्षाएं अटेंड करने की अनुमति दी थी।












Click it and Unblock the Notifications