JNU छात्र संघ चुनाव में आईसा ने फहराया परचम, चारों सीटों पर कब्जा
नयी दिल्ली। जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आ गए है। ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन ने जेएनयू छात्रसंघ चुनाव जीत लिए है। मतगणना के बाद आईसा की जीत की घोषणा कर दी गई।
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स यूनियन ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में सभी चारों पदों को अपने नाम कर लिया है। आईसा को चुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल हुई है। चुनाव के परिणाम तीन दिन की मतगणना प्रक्रिया के बाद सोमवार को घोषित हुए हैं। आईसा ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पद हासिल किया है।

आईसा के अकबर चौधरी अध्यक्ष, अनुभूति अग्नेस उपाध्यक्ष, अवधेश कुमार महासचिव और सरफराज हामिद संयुक्त सचिव चुने गए। आईसा ने परिषद की 26 में से 14 सीटों पर भी कब्जा जमाया। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, आईसा और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेसन के बीच कड़ा मुकाबला था, लेकिन बाजी मारी आईसा ने।
एनएसयूआई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी के उम्मीदवार भी इस छात्रसंघ चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। 2012 के चुनाव में भी आईसा ने अध्यक्ष पद के अलावा सभी तीन पद अपने नाम किए थे। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रसंघ की चुनाव पर एबीवीपी का कब्जा रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications