लगातार तीसरे दिन दिल्ली की हवा जहरीली, AQI पहुंचा 432, गाजियाबाद में भी प्रदूषण चरम पर
नई दिल्ली, 08 नवंबर। लगातार तीसरे दिन दिल्ली की आबो-हवा बेहद खराब है, आज भी यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 432 पर है। जो कि अति गंभीर श्रेणी में आता है। System of Air Quality and Weather Forecasting And Research (सफर) ने कहा है कि आज सुबह भी दिल्ली-एनसीआर में धुंध की सफेद चादर छाई हुई है, जिससे लोगों के आने-जाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी और राजघानी से सटा गाजियाबाद कल देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, यहां AQI भी कल 400 के पार रहा।

Recommended Video
तो वहीं फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में भी प्रदूषण चरम स्तर पर है। नोएडा में आज AQI 575 है। दिवाली वाली रात से दिल्ली-एनसीआर की आबो-हवा काफी खराब चल रही है। हालांकि शनिवार को हवा चलने से वायु की क्वालिटी में पहले से सुधार हुआ था लेकिन अभी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मौसम विभाग ने रविवार को कहा था कि आने वाले दो-तीन दिन के अंदर स्थिति बेहतर होगी। बढ़ते प्रदूषण और गिरते तापमान के बीच इस वक्त दिल्ली में अस्थमा के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने पहले ही लोगों को हिदायत दी है कि प्रदूषण के बढ़ते प्रकोप के चलते कोविड के मरीजों की संख्या फिर से बढ़ सकती है। ऐसे में हर किसी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अति आवश्यक है, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। प्रदूषण को रोकने के लिए इस वक्त दिल्ली में कई जगहों पर बड़े स्मॉग गन लगाए गए हैं और 114 टैंकर लगाकर पूरी दिल्ली में सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, वायु प्रदूषण के कारण निम्मलिखित बीमारियां हो सकती हैं
- 40% - इस्केमिक हृदय रोग
- 40% - स्ट्रोक
- 11% - क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज
- 6% - फेफड़ों का कैंसर
- 3% - बच्चों में respiratory infections












Click it and Unblock the Notifications