Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

AIMIM ने कहा- मंत्री अजय मिश्रा को हटाएं, ओवैसी बोले- PM नहीं हटाएंगे, क्योंकि चुनाव में वोट लेना है

नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी कांड में एसआईटी (विशेष जांच दल) की रिपोर्ट आने के बाद विपक्ष मोदी सरकार पर हमला हो गया है। विपक्षी नेता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। अभी AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, हमारी मांग है कि संवैधानिक नैतिकता के आधार पर प्रधानमंत्री मोदी उन्हें (अजय मिश्रा को) मंत्री पद से हटाएं।

AIMIM Asaduddin Owaisi

Recommended Video

    Viral Video: Ajay Mishra ने Lakhimpur हिंसा पर सवाल पूछने पर Journalists को दी गाली | वनइंडिया हिंदी

    उन्हें चुनाव में वोट लेना है, तो कैसे हटाएंगे: AIMIM प्रमुख
    इसके बाद ओवैसी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, मुझे लगता है कि मोदीजी ऐसा नहीं करेंगे। ओवैसी बोले, इस बात का मुझे यकीन है कि प्रधानमंत्री उसे बर्ख़ास्त नहीं करेंगे, क्योंकि उन्हें चुनाव में वोट लेना है।"
    एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख ने अपने पहले के बयानों को सही ठहराते हुए कहा, ''हम पहले ही ये कह रहे थे कि लखीमपुर खीरी की घटना प्लान की गई थी। अब जब एसआईटी (विशेष जांच दल-SIT) ने अपनी रिपोर्ट दे दी है तो संवैधानिक नैतिकता के आधार पर उस आरोपी बेटे के पिता, जो कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हैं, अजय मिश्रा को मंत्रीपद से हटा देना चाहिए।"

    'मंत्री पत्रकारों को डरा रहे क्‍योंकि खुद डरे हुए हैं'
    ओवैसी ने अभी एक न्यूज चैनल से बात करते हुए मंत्री अजय मिश्रा को सीधे निशाने पर ले लिया। ओवैसी ने कहा कि, 'अजय मिश्रा टेनी इंवेस्टिगेशन में एक्सपोज़ हो चुके हैं। अब वे पत्रकारों को डरा रहे हैं, क्योंकि ख़ुद डरे हुए हैं। पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करना बहुत ग़लत है। पत्रकार का काम है सवाल पूछना.... लेकिन ये सच्चाई से डरते हैं। लोकतंत्र में न पत्रकार ख़ामोश बैठेंगे, न जनता ख़ामोश बैठेगी।'
    लखीमपुर खीरी कांड को लेकर अजय मिश्रा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि, यह कैसे हो सकता है पिता को मालूम नहीं हो कि बेटा क्या कर रहा है? यह सब सुप्रीम कोर्ट की वजह से हो रहा है, इसीलिए सरकार इस सच्चाई को सामने लाई नहीं तो इसे भुला देते। यूपी की जनता इनका इंसाफ करेगी।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+