Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की हत्या, सुनसान जंगल में लावारिश कार में मिला शव, इस साल का 9वां मामला

Indian student Found Dead in USA: संयुक्त राज्य अमेरिका में एक और भारतीय छात्र का दुखद अंत हो गया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के रहने वाले 20 साल के पारुचुरी अभिजीत की कथित तौर पर हत्या कर दी गई है और उसका शव 11 मार्च को जंगल में एक लावारिस कार के अंदर पाया गया है।

पारुचुरी अभिजीत की हत्या, अमेरिका में भारतीय छात्रो की मौत के सिलसिले का सबसे ताजा मामला है और इस साल के पहले साढ़े तीन महीने में अमेरिका में भारतीय और भारतीय मूल के छात्रों की मौत की ये 9वीं घटना है।

Paruchuri Abhijit killed in usa

हाल के महीनों में अमेरिका में भारतीय छात्रों को क्रूर हमलों का सामना करना पड़ा है, जिनमें कई मामलों में छात्रों की हत्या तक कर दी गई है।

अमेरिका में भारतीय छात्र की हत्या!

परिवार के सदस्यों के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया ने कहा है, कि पारुचुरी अभिजीत, आंध्र प्रदेश के रहने वाले चक्रधर और श्रीलक्ष्मी के इकलौते बेटे थे। वे बचपन से ही मेधावी छात्र रहे। जब उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई के लिए बोस्टन विश्वविद्यालय में सीट हासिल की, तो उनकी मां नहीं चाहती थी, कि वो पढ़ाई के लिए भारत से बाहर निकले।

लेकिन, पारुचुरी अभिजीत अमेरिका जाकर पढ़ाई करने पर अड़े रहे और बाद में उनकी मां को बेटे की जिद के आगे झुकना पड़ा। लेकिन, अब उनकी लाश एक कार के अंदर लावारिश हालत में मिली है।

हालांकि, अभी तक हत्या का मकसद साफ नहीं है, लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है, कि भारतीय छात्र की हत्या विश्वविद्यालय में उसके साथी छात्रों के साथ कुछ पैसों की लेनदेन की वजह से किए जाने की आशंका है। कथित तौर पर पारुचुरी अभिजीत का लैपटॉप भी चोरी हो गया था।

अमेरिका में भारतीय छात्रों की हत्या के मामले

हाल के महीनों में भारतीयों, विशेषकर छात्रों पर हमले काफी बढ़ गए हैं। इस साल अमेरिका में किसी भारतीय छात्र की मौत की यह नौवीं घटना है।

इससे पहले जनवरी में 19 साल के नील आचार्य का शव भी पर्ड्यू यूनिवर्सिटी वेस्ट लाफायेट परिसर में पाया गया था। आचार्य अमेरिका के ही नागरिक थे। अधिकारियों ने कहा है कि आचार्य के शव पर कोई जख्म के निशान नहीं है और ये मामला हत्या से जुड़ा होने की संभावना नहीं है।

जबकि, इसी साल जनवरी में ही 25 साल के हरियाणा के रहने वाले भारतीय छात्र विवेक सैनी को जॉर्जिया में एक बेघर नशेड़ी ने पीट-पीट कर मार डाला था। इसी तरह, एक अन्य भारतीय छात्र, सैयद मज़ाहिर अली, जो हैदराबाद के रहने वाले थे और सूचना प्रौद्योगिकी में मास्टर की पढ़ाई कर रहे थे, उनपर शिकागो में तीन अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हमला किया था, हालांकि हमले में उनकी जान बच गई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+