Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

JNU Elections 2024: 4 साल बाद जेएनयू में होने जा रहे हैं छात्र संघ चुनाव, चेक करें डेट, गाइडलाइन भी जानिए

Jawaharlal Nehru University Elections: सियासी दल इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में लगे हैं तो वहीं दिल्लीवासी इससे पहले एक और चुनाव से रूबरू होने जा रहे हैं, अब आप सोचेंगे कि कौन सा चुनाव?

JNU Elections 2024

दरअसल यहां बात हो रही है जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव की, जिसकी तारीखों का ऐलान आज आ हो गया है। आपको बता दें कि जेएनयू में 22 मार्च को चुनाव होगा और इसका नतीजा 24 मार्च को होगा।

आज वोटर लिस्ट तैयार की जाएगी, 14 मार्च से उम्मीदवार अपना नामांकन करा सकेंगे। आपको बता दें कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में चार साल पहले चुनाव हुए थे। वो चुनाव लेफ्ट की प्रत्याशी आइशी घोष ने जीता था। इसके बाद कोरोना की वजह से विवि में चुनाव ही नहीं हुए है। एक दिन पहले ही चुनाव समिति ने चुनावों के लिए गाइडलाइन जारी की थी।

चुनाव समिति ने जारी की गाइडलाइन

  • चुनाव समिति ने चुनाव को लेकर आचार संहिता जारी की है।
  • गाइडलाइन के तहत विवि में पोस्टर या पैम्फलेट के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है।
  • जो लोग चुनाव लड़ रहे हैं, वो और उनकी टीम के लोग केवल हस्तनिर्मित पोस्टर और फोटोकॉपी सामग्री का उपयोग करें।
  • प्रचार के दौरान विवि के गेट, दीवारों या कमरों पर कोई पोस्टर नहीं लगाया जाएगा।
  • किसी भी तरह का सामाजिक, सांस्कृतिक या राजनीतिक मीटिंग के लिए चुनाव आयोग से अनुमति लेनी होगी।

यह पढ़ें: शॉटगन की उम्मीदवारी पर बीजेपी का निशाना, कहा-टीएमसी है महिला विरोधी, शत्रुघ्न को बताया रेपिस्ट!

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से जुड़ी कुछ खास बातें

  • जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय का केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि विश्व में भी डंका बजता है।
  • दिल्ली का ये मशहूर केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय दिल्ली के दक्षिणी भाग में लगभग 1020 एकड़ में फैला हुआ है।
  • साल 2012 के NACC सर्वे में जेएनयू को बेस्ट विवि का दर्जा दिया गया है।
  • इस विवि को A++ ग्रेड मिला हुआ है और NAAC रैंकिंग में टॉप नंबर पर है।
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की स्थापना साल 1969 में हुई थी।
  • इसका नाम भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम पर रखा गया है।
  • गोपालस्वामी पार्थसारथी इस विवि के पहले कुलपति थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+