त्रिपुरा में अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला, टीएमसी नेता ने बीजेपी पर लगाया आरोप
टीएमसी के डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी के काफिले पर सोमवार को त्रिपुरा के अगरतला की यात्रा के दौरान कथित तौर पर हमला किया गया।
नई दिल्ली, 2 अगस्त। टीएमसी के डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी के काफिले पर सोमवार को त्रिपुरा के अगरतला की यात्रा के दौरान कथित तौर पर हमला किया गया। हमले के बाद अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हों इस हमले के पीछे बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। अभिषेक बनर्जी ने एक ट्वीट कर कहा, 'बीजेपी के राज में त्रिपुरा में लोकतंत्र। राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए बधाई (मुख्यमंत्री) बिप्लब देव।'

इस वीडियो में कुछ लोग हाथ में बीजेपी का झंडा लिए और अभिषेक बनर्जी की कार पर डंडों से हमला करते देखे जा सकते हैं। टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि वह आज संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे। आज ही टीएमसी ने आरोप लगाया था कि अगरतला में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके पोस्टरों को फाड़ा गया।
यह भी पढ़ें शरद पवार से बिना मिले बंगाल रवाना हुईं ममता बनर्जी, कहा- हर 2 महीने में दिल्ली आती रहूंगी
बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी त्रिपुरा के दौरे पर हैं, जहां पार्टी भारी समर्थन का दावा करती है। गौरतलब है कि त्रिपुरा में 2023 में चुनाव होने हैं।
अगरतला में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की I-PAC टीम को कथित तौर पर हिरासत में लिए जाने को लेकर पश्चिम बंगाल के मंत्री ब्रत्य बसु, मलय घटक और TMC सांसद डेरेक ओ'ब्रायन सहित कई टीएमसी नेताओं ने रविवार को त्रिपुरा का दौरा किया और I-PAC की टीम के युवा लड़कों और लड़कियों की अवैध हिरासत की निंदा की।












Click it and Unblock the Notifications