मेडिकल बोर्ड गठित करने के कोर्ट के आदेश पर AAP ने जताया आभार, कहा- साफ है जेल में कोई डायबटीज एस्‍पर्ट नहीं

तिहाड़ जेल में बंद दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इंसूलिन ना मिलने की शिकायत करते हुए जेल सुप्रीटेडेंट को पत्र लिखा है। वहीं सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की सेहत को लेकर जो आदेश दिया है उसका आम आदमी पार्टी ने स्‍वागत किया है।

delhi cm

दरअसल, राउज एवेन्यू कोर्ट ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हेल्‍थ चेकअप के लिए एक मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है

कोर्ट द्वारा मेडिकल बोर्ड गठित किए जाने का स्‍वागत करते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा कोर्ट के निर्देश से साफ है कि तिहाड़ जेल में कोई डायबिटीज एक्सपर्ट नहीं हैं और जेल में केरजीवाल को सही मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि केजरीवाल ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उनके बार बार मांग किए जाने के बावजूद इंसू‍लिन नहीं दिया जा रहा है। वहीं सोमवार को एम्स प्रशासन को केजरीवाल के हेल्‍थ चेकअप के लिए एक मेडिकल बोर्ड ग‍ठित किए जाने का आदेश दिया ताकि यह पता लगाया जा सके किे केजरीवाल के शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए इंसूलिन की आवश्‍यकता है या नहीं?

वहीं दूसरी ओर कोर्ट ने केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उन्‍होंने अपनी बीमारी और ब्लड शुगर के स्तर में हो रहे उतार- चढ़ाव की जांच के लिए अपनी पसंद का प्राइवेट डॉक्‍टर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजाना 15 मिनट सलाह लेने की परमीशन मांगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+