शेर बाहर आ गया, तानाशाह के सारे मंसूबे...सांसद संजय सिंह को जमानत मिलने पर AAP खुशी से हुई गदगद

दिल्‍ली के आबकारी नीति घोटाले केस में सुनवाई करते हुए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से आप सांसद संजय सिंह को जमानत मिल चुकी है। संजय सिंह को जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी बेदह खुश है। इसे आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। इसकी वजह है कि सोमवार को कोर्ट ने इसी केस में मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेज दिया है जिसके बाद आप नेताओं में बहुत अधिक निराशा थी।

sanjay singh

संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से शराब नीति घोटले से जुड़े केस में जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह की फोटो के साथ एक पोस्‍ट शेयर की है जिसमें आप ने लिखा

"आप' का शेर Sanjay Singh Azad बाहर आ गया है। तानाशाह के सारे मंसूबे धीरे-धीरे होंगे नाकामयाब।"

आम आदमी पार्टी के समर्थक आप की इस पोस्‍ट को बहुत पसंद कर रहे हैं, इसके साथ ही संजय सिंह के प्रशंसक खुश होकर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त कर रहे हैं।

वहीं आम आदमी पार्टी की प्रवक्‍ता प्रियंका कक्‍कड़ ने कहाआज भगवान हमारे साथ हैं, बजरंग बली हमारे साथ हैं, सत्य की जीत हुई है. हम शुरूआत से कह रहे थे कि यह पूरा मामला फर्जी है और हमने ये बात भाजपा के कार्यालय के बाहर भी लिखी है।

आप की राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता ने कहा करीब 500 छापों के बाद भी एक पैसा भी बरामद नहीं हुआ। आज सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा, जब पैसे का कोई सुराग नहीं मिला तो हिरासत में रखने का क्या मतलब है।

बता दें आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को जमानत दे दी क्‍योंकि कोर्ट के सवाल पर ईडी ने कहा कि उसे संजय सिंह को जमानत देने पर कोई आपत्ति नहीं है। छह महीने से जेल में बंद सिंह को न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, दीपांकर दत्ता और पीबी वराले की पीठ ने रिहा करने का आदेश दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+