द्वारका में पदयात्रा के दौरान दिल्लीवासियों ने केजरीवाल पर लुटाया बेशुमार प्यार
Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से एक्टिव हो गई है। बुधवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने द्वारका में पदयात्रा की। पदयात्रा के दौरान दिल्लीवालों ने उनपर बेशुमार प्यार लुटाया। आप ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट भी किया "इस पदयात्रा से साफ़ हो गया है कि केजरीवाल के प्रति दिल्लीवासियों का विश्वास और समर्थन दिल से केजरीवाल के साथ है।"
स्थानीय लोगों ने केजरीवाल से बातचीत की। लोगों ने उनसे अपनी समस्याएं साझा की। महिलाओं और हाई स्कूल में पढ़ाई करने वाली लड़कियों ने केजरीवाल के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। इस दौरान किसी ने उन्हें गले लगाया तो किसी ने उनका Autograph लिया।

पदयात्रा के दौरान आप सुप्रीमो ने लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा, अमित शाह जी ने दिल्ली का इतना बुरा हाल कर दिया है कि आज दिल्ली की बेटियां घर से बाहर निकलने से डरती हैं। दिल्ली ने मुझे बिजली, स्कूल-अस्पताल ठीक करने की ज़िम्मेदारी दी, मैंने बिजली मुफ़्त कर दी और शानदार स्कूल-अस्पताल बना दिये। आपने अमित शाह को क़ानून व्यवस्था ठीक करने की ज़िम्मेदारी दी, इन्होंने पूरी दिल्ली में गैंगवार शुरू करवा दी।
सफाई कर्मचारियों के साथ 'चाय पर चर्चा की'
बुधवार को आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान केजरीवाल ने उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का सम्मान करने की जरूरत पर जोर दिया। आप मुखिया केजरीवाल ने लोगों को सफाई कर्मचारियों का सम्मान करने और राष्ट्रीय राजधानी को स्वच्छ और सुंदर बनाने में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित भी किया।












Click it and Unblock the Notifications