Arvind Kejriwal को न्यायिक हिरासत पर भेजे जाने पर AAP बोली- केजरीवाल की जीत से पीएम मोदी डरते हैं इसलिए...'
Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज कोर्ट ने 15 अप्रैल तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट की डिमांड पर अब कोर्ट ने दिल्ली के मुख्ममंत्री अरविंद केजरीवाल को न्यायिक हिरायत में भेजा है।
केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है, इसके साथ ही उन्होंने कहा केजरीवाल की जीत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डर लगता है।

कोर्ट के आज के आदेश के बाद आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा इस केस में सभी को साफर दिख रहा है कि भाजपा हमारे देश में पीएमएलए एक्ट का कैसे दुरुपयोग कर रही है। भाजपा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
आप प्रवक्ता ने कहा शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंक केस में सरथ रेड्डी से 60 करोड़ रुपये लिए पूछताछ की गई और अब वो सरकारी गवाह बन गए और उनके बयान के आधार पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रियंका कक्कड़ ने बताया पीएमएलए कानून में एक प्रावधान है कि जब तक ईडी यह नहीं कहता कि मामले को बंद कर दिया जाना चाहिए या उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है,तब तक जमानत नहीं मिलत और यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
इसके साथ ही प्रियंका ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपनी बेहतरीन नीतियों और सफल प्रशासन के लिए जाने जाते हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल को मिल रही जीत से पीएम मोदी डरते हैं, इसलिए उन्हें जेल में भिजवा दिया है।
कोर्ट ने केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेजा
बता दें दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने सोमवार, 1 अप्रैल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अब ख़त्म हो चुकी दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत खत्म होने के बाद अरविंद केजरीवाल को विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की अदालत में पेश किया गया।












Click it and Unblock the Notifications