मोदी सरकार को रोकने के लिए....', INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने के बाद AAP के संजय सिंह ने बोली यह बात
INDIA Alliance Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों में विपक्षी इंडिया लायंस को 232 सीटों पर जीत मिली है, वहीं भाजपा एनडीए के साथ 300 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। हालांकि नरेद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश करने का ऐलान कर चुका है।
वहीं इस चुनाव के परिणामों से गदगद इंडिया गठबंधन ने बुधवार को शाम छह बजे एक बैठक की। ये बैठक कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अघ्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई। जिसमें इंडिया गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी के सांसद भी पहुंचे।

इंडिया गठबंधन की बैठक में आप की ओर से हिस्सा लेने वालों में राघव चड्ढ़ा, सांसद संजय सिंह पहुंचे। राघव चड्ढा जहां इस बैठक में अकेले एंट्री लेते दिखे, वहीं संजय सिंह समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस अध्यक्ष के घर के बाहर साथ निकलते दिखे।
बैठक के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सांसद संजय सिंह ने कहा जनता मोदी सरकार के ख़िलाफ़ है। जनता ने महंगाई बेरोज़गारी तानाशाही पूँजीवाद के ख़िलाफ़ और संविधान व लोकतन्त्र को बचाने के लिए अपना जनादेश दिया है।
मोदी सरकार को रोकने के लिए सही समय सही निर्णय लिया जाएगा।
AAP नेता राघव चड्ढा ने बैठक के बारे में बात करते हुए कहा इंडिया गठबंधन की आज बैठक बुलाई गई, इसमें INDIA गठबंधन के सभी सहयोगी दल पहुंचें और उन्हेें आगे की रणनीति पर चर्चा की।












Click it and Unblock the Notifications