दिल्ली: आप सांसद स्वाति मालीवाल ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा उम्मीदवार के समर्थन में किया प्रचार
दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। आप कार्यकर्ता जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। बीजेपी को हराने के लिए आम आदमी पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। इस बीच आप सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल के साथ पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आप लोकसभा उम्मीदवार कुलदीप कुमार के समर्थन में प्रचार किया।
बता दें कि पूर्वी दिल्ली सीट से बीजेपी ने हर्ष मल्होत्रा को मैदान में उतारा है। हर्ष मल्होत्रा को हराने के लिए आप कर्यकर्ता मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी की सुनामी में बीजेपी उड़ जाएगी। सभी सातों सीट पर इंडी गठबंधन की जीत हो रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: 'BJP वाले जब अपनी उपलब्धियां गिनाते हैं, तो सबसे अहम उपलब्धि बताना ही भूल जाते हैं', AAP ने कसा तंज












Click it and Unblock the Notifications