'दिल्ली गैस चैंबर में तब्दील हो चुकी है', संजय सिंह का आरोप- मोदी सरकार गंभीर मुद्दों पर नहीं कर रही चर्चा

Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। घने कोहरे और स्मॉग की मोटी परत के कारण दृश्यता काफी घट गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रदूषण के चलते कई स्कूलों को हाइब्रिड मोड में संचालित किया जा रहा है, और इस गंभीर मुद्दे पर सियासी घमासान छिड़ गया है।

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली को "गैस चैंबर" करार दिया। उन्होंने दावा किया कि भारत में हर साल करीब 20 लाख लोग वायु प्रदूषण के कारण अपनी जान गंवाते हैं। सांसद सिंह ने सवाल उठाया कि जब दिल्ली का AQI स्तर 1000 के पार पहुंच गया है, तब भी देश की संसद इस गंभीर मुद्दे पर कुछ मिनट भी चर्चा करने को तैयार क्यों नहीं है?

Delhi Pollution

संजय सिंह ने सरकार को रुपये के लगातार गिरते मूल्य पर भी घेरा। उन्होंने बताया कि देश पर ₹200 लाख करोड़ का कर्ज है, और रुपये का मूल्य निरंतर गिर रहा है। सिंह ने चीन की लगातार घुसपैठ, अमेरिका द्वारा प्रतिदिन भारत को अपमानित करते हुए 50% तक टैरिफ लगाने जैसे मुद्दों पर भी केंद्र से जवाब मांगा।

किसानों को खाद न मिलने का मुद्दा उठाते हुए संजय सिंह ने सवाल किया, "क्या ऐसे गंभीर मुद्दे संसद में बहस और समाधान के लायक नहीं हैं?" AAP सांसद ने आरोप लगाया कि संसद में केवल "नकली मुद्दों" पर बहस कराई जाती है, जिसका असली मकसद जनता का ध्यान भटकाना, चिल्ला-चिल्लाकर आरोप लगाना और देशभर में "वोट चोरी" करना है।

संजय सिंह ने दावा किया कि उन्होंने 'वोट चोरी' के मुद्दे पर देश को दिल्ली से जगाना शुरू किया। उन्होंने उदाहरण दिया कि अरविंद केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्र में चुनाव शुरू होने से पहले ही 42,000 वोट काट दिए गए थे, जिससे केजरीवाल 4,000 मतों से चुनाव हार गए। सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि मंत्रियों के घरों में 25-25 और सांसदों के घरों में 22-22 वोट बनाए गए थे।

संजय सिंह ने बताया कि दिल्ली की तरह ही हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी 'वोट चोरी' के ऐसे ही मामले सामने आए, जिनमें कर्नाटक में गड़बड़ी बाद में उजागर हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल अब पूरे देश में इसी तरह 'वोट चोरी' के माध्यम से चुनाव जीतना चाहता है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+