पत्रकारों के घर पुलिस रेड पर आप सांसद संजय सिंह का कटाक्ष- जो मोदी के खिलाफ बोलेगा वो जेल में होगा

दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने मंगलवार की सुबह दिल्‍ली और एनसीआर के कुछ पत्रकारों के घर रेड डाली। दिल्‍ली, गाजियाबाद, नोएडा के सात पत्रकारों के घर पर दिल्‍ली पुलिस छानबीन किए जाने और उन्‍हें नजरबंद किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार पर जमकर नाराजगी जताई है।

aap MP Sanjay Singh

जो नफरत फैलाएगा वो सत्‍ता का...

आप सांसद संजय सिंह ने X पर पोस्ट किया जिसमें उन्‍होंने लिखा "जो सत्‍ता या मोदी के खिलाफ बोलेगा वो जेल में होगा। वहीं जो पत्रकारिता छोड़कर चाटुकारिता करेगा और मोदी के साथ मिलकर देश में नफरत और हिंसा फैलाएगा वो सत्‍ता का सुख भोगेगा और मौज उड़ायेगा।'

मोदी के दोस्त अडानी के घर छापा कब?

इसके साथ ही संजय सिंह ने मोदी सरकार से सवाल किया कि 'अपनी कंपनी में लाखों करोड़ का कालाधन लगाने वाले मोदी के दोस्त अडानी के घर छापा कब?'

ये लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया पर एक कड़ा हमला है

वहीं मीडिया से बात करते हुए संजय सिंह ने न्यूज़क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर छापेमारी करने पर कहा ये पत्रकारों की स्वतंत्रता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया पर एक कड़ा हमला है। इस पर पीएम मोदी कुछ नहीं बोल रहे हैं वो चुप्‍पी साधे हुए हैं। चीन की घुसपैठ के खिलाफ कुछ भी नहींं कर रहे लेकिन पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई करना और नाटक बनाया जा रहा है।

पत्रकारों को पुलिस ने किया नजरबंद

सूत्रों के अनुसार दिल्‍ली, गाजियाबाद और नोएडा में सात पत्रकारों के घर पुलिस छानबीन कर रही है। पत्रकारों को नजरबंद करने के साथ उनके मोबाइल, लैपटॉप भी कब्जे में ले लिए हैं।

जानें दिल्‍ली की स्‍पेशल सेल क्‍यों कर रही ये कार्यवाही

दरअसल, दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल चीन से फंडिंग मामले में न्‍यूज वेबसाइट न्‍यूजक्‍लिक से जुड़े पत्रकारों की पूछताछ कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्‍ली पुलिस से साझा की गई जानकारी के आधार पर पत्रकारों के घरों में रेड मारी है। पत्रकारों से पूछताछ के साथ और बाकी पत्रकारों की तलाश कर रही है।

इन सात पत्रकारों के घर पर पुलिस की रेड

जिन पत्रकारों के घर पर पुलिस ने रेड डाली है उनमें सबीर पुरकायस्‍थ, संजय रजौरा, उर्मिलेश, भाषा सिंह, ओनिंदों चक्रवर्ती, अभिसार शर्मा और सोहेल हाशमी शमिल हैं। पुलिस के अनुसार ये सभी पत्रकार न्‍यूजक्लिक वेबसाइट से जुड़े हुए हैं। इन सभी पत्रकारों को नजरबंद करने के साथ पुलिस ने इनके लैपटॉप और मोबाइल जब्त कर लिए हैं।

पत्रकार ने सुबह पोस्‍ट के जरिए किया खुलासा

पत्रकार अभिसार सिंह ने सबसे पहले ये जानकारी x पर पोस्‍ट की और लिखा पुलिस मेरे घर पहुंची है, और मेरा फोन और लैपटॉप छीन रही है। इसके बाद पत्रकार भाषा सिंह ने पोस्‍ट में लिखा- इस फोन से मेरा ये आखिरी ट्वीट है दिल्‍ली पुलिस ने मेरा फोन जब्त कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+