Sanjay Singh: AAP को बड़ी राहत, सांसद संजय सिंह को 6 महीने बाद मिली जमानत

Sanjay Singh news, आम आदमी पार्टी अपने शीर्ष नेताओं सीएम अरविंद केजरीवाल, औऱ मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद लगातार संघर्ष कर रही है। इसी बीच मंगलवार को पार्टी के लिए एक राहत देने वाली खबर सामने आई है।

आम आदमी पार्टी से प्रमुख नेता और सासंद संजय सिंह को सप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। वह दिल्ली शराब नीति से संबंधित घोटाला केस में 6 महीने से जेल में थे। कोर्ट के फैसले के मुताबिक, संजय सिंह राजनीतिक गतिविधियों में भी हिस्सा ले सकेंगे।

AAP MP Sanjay Singh gets bail from Supreme Court money laundering case

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति पीबी वराले की बेंच मामले की सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने ईडी से पूछा कि आखिर संजय सिंह को अब भी जेल में रखने की जरूरत क्यों है?

सुप्रीम कोर्ट को संजय सिंह के वकील ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग की पुष्टि नहीं हुई है और ना ही अभी तक मनी ट्रेल का पता चला है। इसके बावजूद संजय सिंह 6 महीने से जेल में हैं। सुप्रीम कोर्ट बेंच ने आप सांसद के वकील की दलील पर यह रिकॉर्ड किया कि संजय सिंह के कब्जे से कोई पैसा बरामद नहीं हुआ।

जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह को एक्साइज नीति में अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट जमानत की शर्तें तय करेगा। इस जमानत को मिसाल नहीं माना जाएगा। ईडी ने भी जमानत का विरोध नहीं किया और कहा कि उन्हें जमानत दी जा सकती है।

संजय सिंह के वकील ऋषिकेश कुमार ने बताया कि, संजय सिंह को जमानत दे दी गई है। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि संजय सिंह को जमानत इसलिए दी गई है क्योंकि ईडी ने उनके मामले में बिल्कुल भी बहस नहीं की और जमानत पर सहमति दे दी। सुनवाई के दौरान सब कुछ स्पष्ट हो गया और दोपहर के भोजन से पहले न्यायाधीशों द्वारा यह स्पष्ट कर दिया गया कि संजय सिंह के खिलाफ मामला बनाने के लिए कोई विश्वसनीय सामग्री नहीं है। ईडी ने अदालत के समक्ष अपनी बात मान ली है।

बता दें कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दिल्‍ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में पहुंच गए हैं। इसके अलावा संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और के. कविता पहले से ही इस मामले में जेल में कैद हैं। अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। कल उन्हें 16 अप्रैल तक के लिए जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+