संजय सिंह को SC से जमानत मिलने पर सौरभ भारद्वाज बोले- आज लोकतंत्र के लिए बड़ा दिन है
Sanjay Singh bail: दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले के आरोपी संजय सिंह को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को जमातन दे दी है। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब संजय सिंह छह माह बाद कोर्ट से रिहा होंगे। आप नेता संजय सिंह की जमानत का सर्वोच्च न्यायलय में मंजूर होना आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत है।

तिहाड़ जेल में बीते छह माह से बंद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद आप नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कान्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह कैसे मान लिया जाए कि एक व्यक्ति ने 11 बयान दिए, आपने उसके 10 बयान नहीं माने और 1 बयान मान लिया जो था संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें जेल में डाल दिया।
सौरभ भारद्वाज ने बताया आज इस केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या कोई पैसा बरामद हुआ या कुर्की हुई? ईडी के पास इसका कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा आज लोकतंत्र के लिए बड़ा दिन है।
केजरीवाल ने कोर्ट में लिया आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम
बता दें दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा था कि मामले के एक आरोपी विजय नायर, जो AAP के पूर्व संचार प्रभारी भी थे वो उन्हें रिपोर्ट नही करते थे वो दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज और मंत्री आतिशी मार्लेना को रिपोर्ट करनते थे।
छह महीने तिहाड़ जेल में बंद रहे संजय सिंह
बता दें राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी, जब ईडी ने कहा कि उसे कोई आपत्ति नहीं है। छह महीने से तिहाड़ जेल में बंद आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह को न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, दीपांकर दत्ता और पीबी वराले की पीठ ने रिहा करने का आदेश दिया।
#WATCH | On Supreme Court granted bail to AAP MP Sanjay Singh, AAP leader Saurabh Bharadwaj says, "...The Supreme Court said how can it be accepted that a person gave 11 statements, you did not accept his 10 statements and accepted 1 statement which was against Sanjay Singh and… pic.twitter.com/Sknu13cwTL
— ANI (@ANI) April 2, 2024












Click it and Unblock the Notifications