AAP विधायकों का आरोप- 'एलजी ने नहीं सुनी उनकी बात, देना चाहते हैं सरकार के काम में दखल'
नई दिल्ली, 8 जून: हाल ही में केंद्र सरकार ने अनिल बैजल की जगह विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का नया उपराज्यपाल (एलजी) नियुक्त किया। उम्मीद जताई जा रही थी कि इस नियुक्ति से दिल्ली सरकार और एलजी दफ्तर के बीच की टकरार कम होगी, लेकिन अब आम आदमी पार्टी के विधायकों ने उपराज्यपाल पर नया आरोप लगाया है। जिसमें उन्होंने कहा कि एलजी ने उनकी अपील सुनने से इनकार कर दिया।

मालवीय नगर के विधायक सोमनाथ भारती ने मंगलवार को दावा किया कि उपराज्यपाल से मिलने 9 विधायक गए थे। इस बैठक में कई मुद्दे उठाए गए। भारती का आरोप है कि एलजी ने कहा कि सिर्फ दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दिल्ली पुलिस और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ही नहीं, दिल्ली से जुड़े सभी मामले उनके अधीन आते हैं। एलजी ये दावा करके संवैधानिक सीमाओं को पार कर रहे हैं। वहीं केंद्र की ओर से नियुक्त उपराज्यपाल का रवैया और हावभाव ये स्पष्ट करता है कि वो उस काम में हस्तक्षेप करना चाहते हैं जिसे करने के लिए दिल्ली के लोगों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुना था।
Recommended Video
वहीं दूसरी ओर एलजी कार्यालय ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। उनकी ओर से कहा गया कि कुछ विधायक पक्षपातपूर्ण एजेंडा लेकर एलजी से मिलने गए थे। उन्होंने एलजी को भड़काने की कोशिश की, जबकि उपराज्यपाल नियमों और संवैधानिक अधिकारों का पालन करते हुए काम कर रहे हैं।
जंगपुरा विधायक ने कही ये बात
एलजी से मुलाकात के बाद जंगपुरा के विधायक प्रवीण कुमार ने कहा कि उन्होंने एलजी से खराब कानून-व्यवस्था की स्थिति और डीडीए, एमसीडी के खराब प्रदर्शन पर ध्यान देने का आग्रह किया। इस पर एलजी ने कहा कि वो गलतफहमी में ना रहें, ये सब कुछ उनके अंडर में है। वहीं विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने उपराज्यपाल का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल एक अभिभावक की तरह दिल्ली की देखभाल करना चाहते हैं, लेकिन आप नेता ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे कोई उनकी चोरी पकड़ रहा है।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications